नई दिल्ली: रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| वह 5 अगस्त को अयोध्या में हुए राम मंदिर के भूमि पूजन के वक्त PM नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मौजूद थे| नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने के बाद इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग प्रशासन व सरकार में हड़कंप मच गया है|
नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी| इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था| उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है|नृत्य गोपाल दास इस समय मथुरा में है| आगरा के सीएमओ और तमाम डॉक्टर्स नृत्य गोपाल दास के इलाज के लिए पहुंचे हैं|
महंत नृत्य गोपालदास के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली| उन्होंने कहा,''श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई।
सीएम योगी ने मथुरा के जिलाधिकारी से इस बारे में बात की और इलाज में हर संभव मदद करने के आदेश दिए| साथ ही उन्होंने मेदांता अस्पताल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से भी बात की है| प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है|बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपालदास को इलाज के लिए जल्द से जल्द मेदांता में ही भर्ती कराया जाएगा|
मथुरा DM सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा,''इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य है। ऐसी कोई गंभीर बात नहीं है। एंटीजन टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन करके निर्देश दिए हैं कि महाराज(नृत्य गोपाल दास) के बेहतर इलाज के लिए उनको तुरंत मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए|