मुख्य सामग्री पर जाएँ
14 सितंबर 2026

यूपी में कोरोना बेकाबू: पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मिले COVID-19 के 33 हजार से अधिक नए मरीज , 187 लोगों ने तोड़ा दम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है| उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से हालात संभलने की जगह लगातार बिगड़ रहे ह…

यूपी में कोरोना बेकाबू: पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मिले COVID-19 के 33 हजार से अधिक नए मरीज , 187 लोगों ने तोड़ा दम
यूपी में कोरोना बेकाबू: पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मिले COVID-19 के 33 हजार से अधिक नए मरीज , 187 लोगों ने तोड़ा दम | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है| उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से हालात संभलने की जगह लगातार बिगड़ रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 33,214 नए मरीज मिले हैं जबकि 187 लोगों की मौत हो चुकी है।



उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन  प्रसाद ने बताया कि,''प्रदेश में 2,42,265 सक्रिय मामले हैं। अब तक 6,89,900 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। संक्रमण से कुल 10,346 लोगों की मृत्यु हुई है| कल प्रदेश में 2,25,269 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3,88,92,416 सैंपल्स की जांच की गई है| प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ अब तक 93,76,419 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 17,69,611 लोगों को लगाई जा चुकी है|




अमित मोहन  प्रसाद ने बताया कि,''लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज में कल कुछ बेड की संख्या बढ़ाई गई है तथा कोविड बेड की संख्या को तीव्र गति से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं| प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। आवागमन में थोड़ा-सा समय लग जाने के कारण से कुछ समस्या उत्पन्न हुई है| जो छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां ऑक्सीजन बना रही हैं उनको अस्पतालों से जोड़ दिया गया है। लगभग 90 ऐसी इकाइयों को 285 अस्पतालों से जोड़ा गया है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।