लखनऊ (यूपी): लखनऊ के इंदिरानगर में शनिवार देर रात रिटायर्ड आईजी दिनेश चंद्र पांडे के घर में लगी आग में उनकी मृत्यु हो गई। घर में मौजूद उनकी पत्नी अरुणा और बेटे शंशाक को चोटें आई हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदिरानगर सेक्टर-18 में रिटायर्ड आईजी दिनेश चंद्र पांडे के घर में शनिवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग में पूरा परिवार फंस गया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर डीसी पांडेय, उनकी पत्नी और बेटे को घर से बाहर निकाला।
हादसे में सेवानिवृत्त आईजी दिनेश चंद्र पांडेय के घर में लगी आग में उनकी मौत हो गई| जबकि गंभीर हालत में डीसी पांडेय की पत्नी और बेटे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक है।
इंदिरानगर सेक्टर-18 में स्थित आईजी दिनेश चंद्र पांडे के घर में बीती रात आग लग गई। जिस वक्त घर में आग लगी उस समय आईजी, उनकी पत्नी और बेटा घर में मौजूद थे। इस घटना में दिनेश चंद्र पांडे की पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से झुलस गए।, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।