लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पुजारी की हत्या कर दी गई है| लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी की लाश मिली, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
SP लखनऊ ग्रामीण ह्र्देश कुमार ने बताया कि, "थाना बीकेटी क्षेत्र के शिवपुरी गांव में एक मठ है, वहां छप्पर में 80-85 वर्ष के एक साधु बाबा रहते थे। सुबह उनका शव मिला, उनके सिर में चोट लगी है।"
जानकारी के मुताबिक बीकेटी में पुजारी की ईंट से कुचकर निर्मम हत्या की गई है। बताया जा रहा है,''हत्या करने वालों ने देवस्थल के घंटे, दानपत्र की रकम तेल और अनाज भी लूट ले गये। हालाकिं बीकेटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के पीछे लूटपाट की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर पुजारी के पास रखे दानपात्र टूटा पड़ा था और उसमें से रुपये गायब मिले। परिसर में बने कमरे से अनाज तेल भी गायब मिले। पुजारी के सिर पर ईंट से कूंचने की वजह से गहरे चोट के निशान मिले हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक देवस्थल पर लगे पेड़ पर करीब ढाई कुंतल तक घंटे घंटिया बंधी थी जो सुबह गायब मिले। आंशका जताई जा रही लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों पुजारी के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। पुजारी के शव के पास पड़ी ईंट के टुकड़े में खून लगा मिला। पुजारी के पास 115 रुपये भी पड़े मिले। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड की टीम द्वारा जांच की गई। एसपी ग्रामीण ने बताया घटनास्थल को देखा गया पुजारी के सिर पर चोट के निशान हैं। घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं।
एसपी ने लूटपाट की घटना से इन्कार किया हैै। उन्होंने कहा, "बुधवार को पुजारी फकीरे दास का शव शिवपुरी गांव में बने मठ में मिला। उनकी उम्र 80 से 82 साल की रही होगी। घटना स्थल से चोरी का कोई निशान नहीं मिला है, उनके सभी सामान और दान पात्र की नगद राशि में से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।" SSP ने बताया कि फकीरे दास सुल्तानपुर के रहने वाले थे। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।