यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश की: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- शिक्षा की आड़ में अगर देश के खिलाफ गतिविधियां होगी तो...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य में अवैध मदरसों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. इसमें करीब 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश की गई है. रिपोर्ट के आधार…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश की: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- शिक्षा की आड़ में अगर देश के खिलाफ गतिविधियां होगी तो... | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य में अवैध मदरसों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. इसमें करीब 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश की गई है. रिपोर्ट के आधार पर अब मदरसा बोर्ड कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. जांच में जिन 13 हजार मदरसों को बंद करने की सिफारिश की गई है, उनमें से ज्यादातर नेपाल सीमा से लगे महराजगंज, श्रावस्ती, बहराइच समेत 7 जिलों में हैं.
एसआईटी ने जब इन मदरसों से उनकी आय-व्यय का ब्योरा मांगा तो वे नहीं दे सके। इससे आशंका जताई जा रही है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत टेरर फंडिंग के लिए जुटाई गई रकम हवाला के जरिए मदरसों के निर्माण के लिए भेजी गई थी. अपने जवाब में ज्यादातर मदरसों ने दान के पैसे से निर्माण कराने का दावा किया है, हालांकि वे दानदाताओं के नाम नहीं बता सके.
उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों पर SIT द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने की खबरों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कोई सवाल नहीं है। लेकिन शिक्षा की आड़ में अगर देश के खिलाफ गतिविधियां होगी तो जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।