मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मामीटर घोटाले की जांच करेगी SIT, गोंडा के भी अधिकारी है रडार पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और सुलतानपुर के साथ अन्य जिलों में बाजार से अधिक कीमत पर पल्स ऑक्सीमीटर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर खरीदने की जांच एसआइटी करेगी। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में एसआइटी का गठ…

उत्तर प्रदेश: पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मामीटर घोटाले की जांच करेगी SIT, गोंडा के भी अधिकारी है रडार पर
उत्तर प्रदेश: पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मामीटर घोटाले की जांच करेगी SIT, गोंडा के भी अधिकारी है रडार पर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और सुलतानपुर के साथ अन्य जिलों में बाजार से अधिक कीमत पर पल्स ऑक्सीमीटर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर खरीदने की जांच एसआइटी करेगी। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में एसआइटी का गठन किया है। भ्रष्टाचार करने वालों की जांच करने के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। शासन ने अपर मुख्य सचिव राजस्व की अध्यक्षता में एसआइटी गठित कर दी है।




उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सुल्तानपुर व गाजीपुर सहित कुछ अन्य जनपदों की कतिपय ग्राम पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मामीटर की बाजार मूल्य से अधिक दर पर खरीद किए जाने के प्रकरण को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए, मामले की जांच हेतु SIT के गठन के निर्देश दिए हैं।




शासन द्वारा यह SIT अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, रेणुका कुमार जी की अध्यक्षता में गठित की गई है। सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित गुप्ता जी तथा सचिव नगर विकास एवं एम.डी. जल निगम विकास गोठलवाल जी को इस SIT का सदस्य नामित किया गया है।एस.आई.टी. पूरे प्रकरण की जांच कर 10 दिन में अपनी आख्या शासन को प्रस्तुत करेगी।





बताया जा रहा है,''SIT की जांच में गोंडा भी है शामिल| गोंडा के भी अधिकारी है रडार पर|अधिकारियों पर हो सकती है कार्यवाही| कोरोना काल मे हुई खरीददारी की हो रही है जांच| पूरे प्रदेश में हो रही है जांच|





बयान के मुताबिक शासन ने कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में पल्स ऑक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा सेनेटाइजर का एक सेट राज्य वित्त आयोग की धनराशि से खरीदे किए जाने के निर्देश दिए थे। सुल्तानपुर और गाजीपुर के साथ कुछ अन्य जिलों में कुछ ग्राम पंचायतों में बाजार मूल्य से अधिक इन उपकरणों को खरीदे जाने की जानकारी शासन को प्राप्त हुई थी। 




बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सदैव इस बात पर विशेष बल दिया है कि भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार नीति कतई बर्दाश्त नहीं करने की है साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर यदि अनियमितता की जानकारी प्राप्त होती है, तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।