वॉशिंगटन: वाशिंगटन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर आख़िरी बार व्हाइट हाउस को छोड़ दिया है| ट्रंप नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे|
अमेरिकी राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के समापन पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,''ये 4 साल अविश्वसनीय रहे हैं। हमने एक साथ बहुत कुछ पूरा किया। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों को नहीं पता कि इस परिवार ने कितनी मेहनत की है:
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,'हमारे पास दुनिया का सबसे महान देश और अर्थव्यवस्था है। करोना ने हमको बुरी तरह से प्रभावित किया था। लेकिन हमने चमत्कार कर 9 महीने के अंदर कोरोना की वैक्सीन बना ली|
ट्रम्प ने कहा,''मैं हमेशा तुम्हारे लिए लड़ता रहूंगा। मैं देखता रहूंगा, सुनता रहूंगा। इस देश का भविष्य कभी बेहतर नहीं रहा। मैं नए प्रशासन को शुभकामनाएं और सफलता की कामना करता हूं। मुझे लगता है कि उनके पास वास्तव में कुछ शानदार करने की नींव है|
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, 'हमारा कार्यकाल आम सरकारों जैसा नहीं था। हमने नया अमेरिका बनाया। हमने अमेरिकी फौज को नई पहचान दी। हमने स्पेस फोर्स बनाई, जो आम बात नहीं है। हमने महामारी को नियंत्रित करने में काफी काम किया, हालांकि अब यह तेजी से बढ़ रही है।'
राष्ट्रपति के तौर पर अपना अंतिम संबोधन पूरा करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ एयर फोर्स वन विमान से फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए हैं। जाने वाले राष्ट्रपति के विमान की अंतिम उड़ान को आम तौर पर स्पेशल एयर मिशन कहा जाता है। लेकिन ट्रंप का जल्दी निकलने का मतलब है कि फ्लोरिडा तक अपनी उड़ान के दौरान वह राष्ट्रपति रहेंगे। ट्रंप बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे।