मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Atiq-Ashraf killings: अतीक-अशरफ हत्याकांड की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन

लखनऊ: 15 अप्रैल को हुई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या (Atiq-Ashraf killings) की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया। आयोग 2 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार…

Atiq-Ashraf killings: अतीक-अशरफ हत्याकांड की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन
Atiq-Ashraf killings: अतीक-अशरफ हत्याकांड की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: 15 अप्रैल को हुई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या (Atiq-Ashraf killings) की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया। आयोग 2 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगा।  इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज जस्टिस अरविन्‍द कुमार त्रिपाठी करेंगे। साथ ही इसमें रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और रिटायर्ड जनपद जज बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं। आयोग को मामले की जांच रिपोर्ट दो महीने के भीतर सरकार को सौंपनी होगी। राज्य के गृह विभाग ने जांच आयोग अधिनियम, 1952 के तहत आयोग का गठन किया है।



प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की शनिवार देर रात 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया था। हमले के समय अहमद और अशरफ पत्रकारों से बात कर रहे थे दो दिन पहले ही अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम  उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 


बेटे असद के एनकाउंटर के दो दिन बाद शनिवार देर रात को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। अतीक अहमद अशरफ अशरफफ को  मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाया रहा था। तभी पत्रकारों के भेष में आए तीन हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग कर दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।



"नहीं ले गए तो नहीं गए (वे हमें नहीं ले गए, इसलिए हम नहीं गए)," अहमद को गोली मारने से पहले आखिरी क्षणों में यह कहते हुए सुना गया, जो उनके बेटे असद के अंतिम संस्कार के संदर्भ में था ....जो 15 अप्रैल को दिन में आयोजित किया गया था .



यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या 


अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को कल यानी 16 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था|


यह भी पढ़ें:“ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।