मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

घना कोहरा बना मुसीबत: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपी परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं चलेंगी बसें

लखनऊ: लगातार ठंड बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के चलते तमाम जगहों पर वाहन चालकों को दिक्कतें भी हो रही हैं और कई एक्सीडेंट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश परिवह…

घना कोहरा बना मुसीबत: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपी परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं चलेंगी बसें
घना कोहरा बना मुसीबत: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपी परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं चलेंगी बसें | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लगातार ठंड बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के चलते तमाम जगहों पर वाहन चालकों को दिक्कतें भी हो रही हैं और कई एक्सीडेंट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश परिवह विभाग ने एहतियात के तौर पर बड़ा फैसला लिया है। कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं चलेंगी। मौसम सही होने तक यह फैसला लिया गया है।



UPSRTC के मुताबिक,'' यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी। कोहरे की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे|



नोएडा डिपो ने भी रात 11 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं करने का फैसला किया है। रात 11 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। यदि बहुत ज्यादा सवारी है और बहुत ज्यादा आवश्यकता है उसके बाद ही किसी बस का संचालन किया जाएगा।



दिल्ली-एनसीआर में मौसम घना कोहरा शुरू हो चुका है। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस घने कोहरे के चलते कई गाड़ियां एक्सीडेंट का शिकार हुई हैं। कई लोगों को चोट लगी है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 



दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे में एक गाड़ी नाले में गिर गई, गनीमत रही कि ड्राइवर को सिर्फ चोट आई और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बुलंदशहर में हादसा, ट्रक ड्राइवर की मौत

आज सुबह 6 बजे थाना अरनिया (बुलंदशहर)  क्षेत्रान्तर्गत बने नये फ्लाईओवर पर अलीगढ़ से आने वाले कुछ वाहन कोहरे के कारण आपस में टकरा गये थे जिसमें कई लोग घायल हुए है। घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की अस्पताल में मौत हो गई | गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अलीगढ़ रेफर किया गया|



ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे की वजह से हादसा, एक की मौत, 24 लोग घायल 


गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे की वजह से आज मंगलवार को (20 दिसंबर, 2022 को) हादसा हो गया| थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पेरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर यात्री बस जो कि कंटेनर के पीछे थी, अचानक कंटेनर के रूकने के कारण व अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।


डबल डेकर बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिनमें 24 लोग घायल हो गये। थाना प्रभारी दनकौर मय पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है सभी घायलों को निकाल कर पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है|  एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई|  मृतक यात्री की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।


हापुड़ में घने कोहरे के कारण 12 वाहन आपस में टकराए: 15 घायल, एक की मौत


उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर घने कोहरे के कारण 12 वाहन आपस में टकरा गए|  इस घटना में 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई| वहीं, एक व्यक्ति की मौत की खबर है|



सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया, "घने कोहरे कारण एक गाड़ी पलट गई थी जिससे लगभग 12 वाहन आपस में टकराए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रोड को क्लीयर कर दिया गया है।"


हादसे में घायल थ्री व्हीलर का चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई | पुलिस के अनुसार , मृतक बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर का रहने वाला वाजिद है। जिसके स्वजन को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।