मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली में पति की हत्या कर शव के साथ सो गई पत्नी: बच्चों से बोली- अपने पापा को जगाना मत, रात में घर के पास फेंका शव, कहा- नशे में गिरकर मर गया

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने 35 वर्षीय पति की हत्या करने के बाद उसके शव के पास सो गई। इसके बाद महिला ने बच्चों से अपने पिता को नहीं जग…

रायबरेली में पति की हत्या कर शव के साथ सो गई पत्नी: बच्चों से बोली- अपने पापा को जगाना मत, रात में घर के पास फेंका शव, कहा- नशे में गिरकर मर गया
रायबरेली में पति की हत्या कर शव के साथ सो गई पत्नी: बच्चों से बोली- अपने पापा को जगाना मत, रात में घर के पास फेंका शव, कहा- नशे में गिरकर मर गया | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने 35 वर्षीय पति की हत्या करने के बाद उसके शव के पास सो गई। इसके बाद महिला ने बच्चों से अपने पिता को नहीं जगाने के लिए कहा और फिर पार्लर चली गई। पार्लर से लौटी खाना बनाया बच्चों को खिलाया और सुला दिया| मंगलवार की (13 दिसंबर) रात के अँधेरे में शव को घर के पास फेंक दिया|  बुधवार सुबह शव मिलने पर कहा पति नशे में गिरकर मर गया| बछरावां पुलिस ने सोमवार 19 दिसंबर 2022 को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


यह घटना रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव की है| गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी अतुल कुमार की मंगलवार,  13 दिसंबर की रात हत्या करके शव को घर के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने अतुल के भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने हत्या के खुलासे के लिए कोतवाल नारायण कुशवाहा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी अन्नू उर्फ विमलेश कुमारी ने पति की हत्या किए जाने की बात कुबूल कर ली।



15 दिसम्बर को मृतक अतुल के बड़े भाई अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 रामसागर ने थाना बछरावां पर तहरीर दी कि मेरा छोटा भाई अतुल कुमार 12 दिसम्बर 2022 को समय लगभग 03 बजे शाम को घर से बिना बताये कहीं चला गया था। दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को प्रातः 6.30 बजे मेरी पत्नी सुनीता देवी अपने घर से निकल कर जानवरों का चारा पानी करने के लिये घर से बाहर गयी तो देखा कि अतुल कुमार का शव वहीं घर की बाउन्ड्री के पास पडा था। इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुये प्रभारी निरीक्षक बछरावां द्वारा विवेचना प्रारंभ की गयी।



मामले की जांच में जुटी बछरावां पुलिस टीम ने ह्यूमन एंड टेक्नीकल इंटेलीजेंस की सहायता से घटना मे समुचित साक्ष्य संकलित किये | विवेचना के दौरान प्रकाश मे आयी अन्नू उर्फ बिमलेश कुमारी पत्नी स्व0 अतुल कुमार को घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल लकडी की पाटी सहित थाना क्षेत्र ग्राम सेहगो पश्चिम के पास से गिरफ्तार किया गया|



कडाई से पूछताछ करने पर पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि मेरा पति अतुल कुमार जो कि काफी समय से नशे का आदी था और न ही कोई कामकाज करता था। शराब पीने के लिये मुझसे पैसे मांगता था और शराब पीने के बाद मेरे साथ मारपीट करता था । इस मारपीट व बेईज्जती से पीछा छुडाने के लिये मैने दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को दिन मे लकडी की पाटी से मारने के पश्चात हाथों से गला दबा दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। हत्या के आरोप से बचने के लिये मैने शव को वहीं बाउन्ड्री वॉल के पास छिपा दिया था, जिससे लोगो को लगे कि किसी बाहरी व्यक्ति ने अतुल की हत्या कर दी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।