मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जौनपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला: पीड़ित परिजनों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन, एसओ पर औरतो के साथ बदसलूकी और अश्लील गालियां देने का भी आरोप....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज जनपद जौनपुर के बक्शा थानांतर्गत ग्राम चकमिर्जापुर पकड़ी केअजय कुमार यादव पुत्र तिलकधारी यादव ने भेंट कर भाई कृष्ण कुम…

जौनपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला: पीड़ित परिजनों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन, एसओ पर औरतो के साथ बदसलूकी और अश्लील गालियां देने का भी आरोप....
जौनपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला: पीड़ित परिजनों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन, एसओ पर औरतो के साथ बदसलूकी और अश्लील गालियां देने का भी आरोप.... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज जनपद जौनपुर के बक्शा थानांतर्गत ग्राम चकमिर्जापुर पकड़ी केअजय कुमार यादव पुत्र तिलकधारी यादव ने भेंट कर भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी की पुलिस हिरासत में मृत्यु के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। अखिलेश यादव ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और राज्य सरकार से 20 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। 



मृतक पुजारी यादव के भाई अजय कुमार यादव ने ज्ञापन देकर बताया कि गत 11 फरवरी 2021 को लगभग 3 बजे दिन में एसओजी टीम जौनपुर व एसओ थाना बक्शा अजय कुमार सिंह मय हमराहियान पूरी फोर्स के साथ घर आए और भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी को पकड़ कर थाने ले गए जबकि उसके खिलाफ किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वह समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था। रात्रि 8 बजे पुनः थाना बक्शा के एसओ आए और घर में घुस कर 60,000/- रूपये नकद, औरतो के गहने व अन्य जरूरी सामान उठाकर ले गए।



ज्ञापन के अनुसार एसओ ने घर की औरतो के साथ भी बदसलूकी की और अश्लील गालियां दी। रात्रि में लगभग 12ः30 बजे उक्त एसओ 10-12 पुलिस कर्मियों के साथ आए, मेरा भाई कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी उनके साथ था। पुलिस की पिटाई से वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वह चिल्ला कर कह रहा था कि ये पुलिस वाले मुझे मार डालेंगे, मां मुझे बचा लो। पुलिस भाई की अपाचे मोटर साइकिल भी उठा ले गई।



अजय यादव ने कहा कि भाई को लेकर जब पुलिस गई तो हम लोगों को थाने में उससे मिलने नहीं दिया गया। थाने में ही पीटकर पुजारी की हत्या कर दी गई और पुलिस वाले लाश जौनपुर सदर अस्पताल में छोड़कर भाग गए। अब पुलिस समझौता करने और मुकदमा उठा लेने का दबाव बना रही है। अजय यादव ने भी अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की प्रार्थना की है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।