मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: E- ticketing का मास्टरमाइंड व हवाला में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, करीब 50 करोड़ की अर्जित की है संपत्ति

बस्ती: रेलवे रिजर्वेशन ई-टिकट के साफ्टवेयर रेडमिर्ची तथा ANMS को तैयार कर ऑन लाइन बेचने वाला गिरोह का मुख्य अभियुक्त वांछित 50000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त थाना कप्तानगंज रमवापुर निवासी हामिद अशरफ प…

बस्ती: E- ticketing का मास्टरमाइंड व हवाला में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, करीब 50 करोड़ की अर्जित की है संपत्ति
बस्ती: E- ticketing का मास्टरमाइंड व हवाला में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, करीब 50 करोड़ की अर्जित की है संपत्ति — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  रेलवे रिजर्वेशन ई-टिकट के साफ्टवेयर रेडमिर्ची तथा ANMS को तैयार कर ऑन लाइन बेचने वाला गिरोह का मुख्य अभियुक्त वांछित 50000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त थाना कप्तानगंज रमवापुर निवासी हामिद अशरफ पुत्र जमीरुल हसन उर्फ लल्ला गिरफ्तार कर लिया गया है|  



पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  जनपदीय पुलिस व बस्ती रेलवे सुरक्षा बल एवं गोण्डा की संयुक्त टीम के द्वारा ई-टिकट साफ्टवेयर गैंग का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त हामिद अशरफ पुत्र जमीरुल हसन उर्फ लल्ला को एअरपोर्ट बैंग्लौर से दिनांक-17.02.2021 को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है, जिसे आज मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।




पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना ने बताया,''गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ से पाया गया कि, यह ( अभियुक्त हामिद अशरफ) वर्ष 2012-13 में वेस्ट मंत्रा कम्युनिटी बस्ती में शेयर मार्केट का कार्य करता था इस कार्य के दौरान ही इसका सम्पर्क मोइनुलहक उर्फ लल्लू निवासी-गाँधीनगर थाना कोतवाली बस्ती से हुआ इससे इसने टी सिस्टम साफ्टवेयर वर्ष 2014 में खरीदा जो दो-तीन महीने में बंद हो गया। इसके बाद यह वर्ष 2014 में ही फैजाबाद निवासी-हरमेन्द्र उर्फ विक्की के सम्पर्क में आया तथा उससे थन्डरवर्ल्ड साफ्टवेयर लिया। इस साफ्टवेयर को क्रैक करके इसने यह जानकारी दी कि साफ्टवेयर कैसे काम करता है। 




इस दौरान यह बस्ती में रहकर आईटीआई व कम्प्यूटर का प्रशिक्षण का कार्य भी सीखा तथा इसी दौरान कोडिंग का कार्य भी सीखा तथा 2014-15 में इसने अपना एक साफ्टवेयर ब्लैक टीएस तैयार किया। इसी मामले में वर्ष 2016 में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर इसे जेल भेजा गया। वर्ष 2017 में इसने पुनः दूसरा साफ्टवेयर रेड मिर्ची नाम से तैयार किया तथा यू-ट्यूब पर वीडियो बनाकर लोगों को जोड़ने लगा इस दौरान इसका सम्पर्क योगेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज महतों, महबूब अहमद, सत्यवान उपाध्याय उर्फ बाबा, अतीक रिज़वी आदि लोगों से हुआ।




कुछ समय बाद जब रेड मिर्ची साफ्टवेयर कई जगह पकड़ा गया तो उसने इसका नाम बदल कर ANMS कर दिया। वर्ष | 20018-19 में इस साफ्टवेयर के काफी ग्राहक इससे जुड़े तथा इसने प्रति साफ्टवेयर 1000/रु से 1500/ रुपये की दर से सुपर सेलर व सेलर के माध्यम से बेंचा और कमीशन की धनराशि को विभिन्न फर्जी पोर्टल एकाउण्ट व नगद धनराशि के रुप में प्राप्त किया, इसके लिए इसने सुपर सेलर स्मार्ट शॉप, MOS SPAY INDIA, HARMAS नामक पोर्टल का उपयोग किया। 




वर्ष 2019 में जनपद गोण्डा के थाना खोड़ारे से अभियोग में नामित होने के उपारन्त यह सऊदी अरब भाग गया और वहीं से जनवरी 2020 तक इस व्यवसाय में आनलाईन सम्मिलित रहा व जनवरी 2020 में इसने इस साफ्टवेयर को बंद कर दिया। पूछताछ में इसने यह भी बताया कि मैं 12वीं तक शिक्षा कप्तानगंज, बस्ती में प्राप्त किया इसके उपारन्त आईटीआई व वर्ष 2010 में ही कम्प्यूटर का प्रशिक्षण एवं उसके बाद सिड इन्फोटेक नवीं मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस का एक साल का कोर्स व पिस्टन इंस्टीट्यूट वॉसी से एथिकल हैकिंग का कार्य सीखा हूँ। इसके द्वारा उक्त व्यवसाय से निम्नलिखित परिसम्पत्तियां क्रय किया जाना बताया गया है।




बरामदगी: 

1-नकद भारतीय मुद्रा 01 लाख 55 हजार रुपये,

 2-नकद विदेशी मुद्रा दरहम 8920/ (भारतीय मुद्रा 176600/ रु0) 

3-आईफोन 12 प्रो0 कीमत 01 लाख 30 हजार रुपये। 

4-आईफोन घड़ी कीमत 30 हजार रुपये। 

5-पासपोर्ट एवं दुबई का रेजीडेंस वीजा।





चल-अचल सम्पत्तियाँ:

1. अहमदनगर (मुम्बई) में प्लाट 7000 वर्ग फिट जिसकी कीमत करीब 02 करोड़ रुपये। 

 2. घनसैली थाणे (मुम्बई) में फ्लैट कीमत करीब 01 करोड़ रूपये।

3. कस्बा कप्तानगंज में मकान का निर्माण करीब 01 करोड़। 

 4.कस्बा कप्तानगंज में मकान के पीछे की जमीन जो परिवारीजनों के नाम खरीदी गयी कीमत करीब 02 करोड़ रुपये|

5. कप्तानगंज में मछली मण्डी के पास जमीन करीब 5 विस्वा जमीन कीमत करीब 25 लाख रुपये।



6. बस्ती टोल प्लाजा के पास जमीन कीमत करीब 25 लाख रुपये

7. HMD माल जो कस्बा कप्तानगंज में बना है जिसकी लागत करीब 5 करोड है।

8. कठार जंगल में कुल 15 बीघा जमीन कीमत करीब 1.25 करोङ रूपये।

9. वायरलेस चौराहा कस्बा कप्तानगंज से थाने की तरफ जाने वाली रोड पर 12 विस्वा जमीन व व्यवसायिक दुकानें कीमत करीब 02 करोड़ रूपया।



10. रमवापुर कला में 03 बीघा जमीन कीमत 01 करोड़ रुपया।

11. कप्तानगंज कस्बे में किराना मार्ट कीमत करीब 50 लाख रुपया।

12.बनकटा मिश्र में जमीन 10 बीघा जमीन कीमत 03 करोड़ रुपये।

13. ग्राम रमवापुर में एक मुर्गी फार्म हाऊस कीमत 10 लाख रुपये।

14. कप्तानगंज में एक डेयरी फार्म हाउस कीमत करीब 40 लाख रुपये।

15.कस्बा कप्तानगंज में पुरानी मस्जिद के पास अपने परिवार के व मामा के नाम जमीन कीमत करीब 01 करोड़ रुपये।




16. हाईवे पर फुटहिया पेट्रोल पम्प के पास जमीन कीमत करीब 50 लाख रुपये।

17मुम्बई के तलौजा में स्टील का व्यवसाय कीमत करीब 02 करोड़ रुपये का।

18..बस्ती शहर में पंचपेड़िया रोड पर मामा के नाम जमीन कीमत करीब 50 लाख रुपये।

19घर पर परिवारीजनों के नाम 03 ट्रैक्टर, 01 बोलेरो वाहन खरीदा गया।

20गोल्ड मीडिया कंपनी जो योगेन्द्र विश्वकर्मा चला रहा है, करीब 08 करोड़ रुपये का निवेश। इसके अतिरिक्त समशेर निवासी गोण्डा को करीब 07 करोड़ रुपये व्यवसाय हेतु दिया।




21शेयर मार्केट में 04.5 करोड़ रुपये का निवेश जो पैसा डूब जाना बता रहा है। |

22स्वयं व पर??वारीजनों के विभिन्न खातों में करीब 30 लाख रुपये का होना बताया, जिसे पूर्व में फ्रिज कराया जा चुका है।  

23. अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि इसके सह अभियुक्त योगेन्द्र विश्वकर्मा भदोही में काफी चल-अचल सम्पत्तियाँ जिसमें जमीन व व्यावसायिक कॉम्पलेक्श व मुम्बई में फ्लैट लिया गया है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।यह सम्पत्तियाँ इसके द्वारा दी गयी धनराशि से ही क्रय की गयी है। 




पूछताछ में अभियुक्त द्वारा करीब 50 करोड़ के आस-पास की सम्पत्तियाँ/धनराशि उक्त व्यवसाय से अवैध तरीके से अर्जित किया जाना बताया गया है। पूछताछ में प्राप्त तथ्यों के आधार पर उपरोक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु | नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।