मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रायबरेली: क्लोरीन सिलेंडर लीक, गैस के संपर्क में आने से 4 लोग बेहोश

बछरावां/रायबरेली: बछरावां कोतवाली के अंतर्गत कस्बे के महाराजगंज रोड स्थित पानी टंकी पर पानी को साफ करने के लिए रखा क्लोरीन गैस सिलेंडर उचित रखरखाव न होने के कारण सिलेंडर लीक हो गया। जिसके चलते अगल बग…

रायबरेली: क्लोरीन सिलेंडर लीक, गैस के संपर्क में आने से 4 लोग बेहोश
रायबरेली: क्लोरीन सिलेंडर लीक, गैस के संपर्क में आने से 4 लोग बेहोश | फ़ोटो: TVL News

बछरावां/रायबरेली: बछरावां कोतवाली के अंतर्गत कस्बे के महाराजगंज रोड स्थित पानी टंकी पर पानी को साफ करने के लिए रखा क्लोरीन गैस सिलेंडर उचित रखरखाव न होने के कारण सिलेंडर लीक हो गया। जिसके चलते अगल बगल में अफरा-तफरी मच गई पास के ही रहने वाली दो महिलाएं व दो पुरुष गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर को कब्जे में लेकर सुनसान में ले जाकर नष्ट किया।पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।




विदित हो बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के महाराजगंज रोड स्थित पानी की टंकी पर नगर पंचायत की ओर से पानी की साफ सफाई के लिए क्लोरीन गैस का सिलेंडर रखा था| उचित रखरखाव ना होने के चलते सिलेंडर लीक कर गया, शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे टंकी के अगल-बगल रहने वाले लोगों को तेज गंध महसूस हुई जिससे अफरातफरी मच गई।




जब तक लोग कुछ समझ पाते पड़ोस के रहने वाले विशाल पुत्र सुखराम 25 वर्ष, संतोषी पत्नी रविंद्र 38 वर्ष, शारदा देवी पत्नी महेश 30 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र हरीराम सिंह 34 वर्ष क्लोरीन गैस की चपेट में आने से मूर्छित हो गए। आनन फानन पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई गैस की चपेट में आए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज कर सभी को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया गया। वहीं फायर ब्रिगेड ने लीक सिलेंडर को कब्जे में लेकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे नष्ट किया।



अधिशासी अधिकारी अजीत बागी ने बताया कि क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक हुआ था जिसके चलते गैस अगल-बगल फैल गई। फिलहाल सिलेंडर को नष्ट करा दिया गया है सिलेंडर लीक कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।







रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।