लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे कॉलोनी में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है|लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है|मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है| 'रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी वाजपेयी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है|
लखनऊ के वीवीआईपी रेलवे कॉलोनी गौतमपल्ली में भारतीय रेल सेवा के अफसर के बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर से बरामद किया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर और फोरंसिक विभाग की टीम जांच कर रही है। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के साथ पुलिस आयुक्त लखनऊ समेत बड़े अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के तुरंत बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे और पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी घटनास्थल पर पहुंचे। अपराध स्थल पर डॉग स्क्वायड भी तैनात किया गया। पुलिस ने बताया, ' रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेयी की पत्नी और बेटे की लाशें आज उनके रेलवे कॉलोनी स्थित घर में मिली हैं। दोनों को गोली मारकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया यह लूट की घटना प्रतीत नहीं होती। जांच चल रही है|
लखनऊ पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय ने बताया, 'रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आर.डी. बाजपेई के घर से उनकी पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया यह लूट नहीं लगती। जांच चल रही है|
लखनऊ पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय ने बताया,''यहां DGP साहब आए हुए हैं। 6 टीम लगाई गई हैं। उसके अलावा क्राइम टीम लगाई गई है। फोरेंसिक यूनिट भी मौजूद है। CCTV की फुटेज देखी जा रही है|