मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि बदमाश नईम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
सोहेल गार्डन में मदीना कालोनी के पास पुलिस की नईम से मुठभेड़ हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तांत्रिक नईम ने अपने साले सलमान के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, उसकी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की थी। दोनों पांच लोगों की हत्या में वांछित चल रहे थे।
दोनों की तलाश के लिए मेरठ पुलिस की टीमें लगातार राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में दबिश दे रही थी।
पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी. उसकी तरफ से 5 से 6 गोलियां पुलिस टीम पर चलाई गईं.
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगी और वह बाइक से गिर पड़ा. STF उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गई,