मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश: इंदौर, भोपाल- ग्वालियर समेत 5 जिलों में लागू होगा नाइट कर्फ्यू, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान

भोपाल: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के इंदौर-भोपाल समेत 5 जिलों में रात्रि कर्फ्यू (Night curfew) लगाने का फैसला किया है|फिलहाल,''राज्य में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगा…

मध्य प्रदेश: इंदौर, भोपाल- ग्वालियर समेत 5 जिलों में लागू होगा नाइट कर्फ्यू, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान
मध्य प्रदेश: इंदौर, भोपाल- ग्वालियर समेत 5 जिलों में लागू होगा नाइट कर्फ्यू, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान | फ़ोटो: TVL News

भोपाल:  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के इंदौर-भोपाल समेत 5 जिलों में रात्रि कर्फ्यू (Night curfew) लगाने का फैसला किया है|फिलहाल,''राज्य में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा| अधिक संक्रमण वाले जिलों में कल 21 नवंबर से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात्रि 10:बजे से प्रातः 6:बजे तक दुकानें व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे एवं नागरिक अति आवश्यक होने पर इस अवधि में परिवहन कर सकेंगे




मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में 21 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि,''आवश्यक सेवाओं और कारखाने के श्रमिकों में लगे लोगों को छूट दी गई है|




शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,'पिछले सप्ताह प्रदेश के 5 जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, विदिशा में कोविड मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसलिए फैसला किया गया है कि इन 5 शहरों में 21 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जाएगा|



इससे पहले मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि,शासन द्वारा भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बयान वायरल हो रहा है, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पूर्ण रूप से अप्रासंगिक है।




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी दोबारा लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। चौहान ने आज प्रदेश में COVID19 की स्थिति व रोकथाम की समीक्षा की।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। आमजन कोरोना से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। इसमें एनजीओ भी सहयोग करें।




मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह आयोजनों में लोगों की संख्या सीमित रहे और सभी सुरक्षा उपायों का पालन हो। सिनेमाघर अभी पूर्व व्यवस्था के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खोले जाएंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।