मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सैमुअल मिरांडा को पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कार्यालय लाया गया| सैमुअल मिरांडा को नारकोटिक्स ड्रग्स ब्यूरो (NCB) ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया।
सैमुअल मिरांडा को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कार्यालय लाया गया। उनके निवास पर तलाशी के बाद नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत उन्हें आज सुबह NCB द्वारा हिरासत में लिया गया।
दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के NCB डिप्टी DG मुथा अशोक जैन ने बताया कि,''आज सुबह दो जगह सर्च की गई एक शोविक और दूसरी सैमुअल मिरांडा के आवास स्थान पर। सीनियर अधिकारी सर्च के दौरान मौजूद थे। दोनों को NDPS एक्ट के सेक्शन 67 के अंतर्गत नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है :
इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी मुंबई में Rhea Chakraborty के आवास पर भी पहुँची। एक अधिकारी ने बताया, "यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है। जो हम फॉलो कर रहे हैं। ये रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर किया जा रहा है।"
नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सैम्युल मिरांडा (सुशांत के मैनेजर) और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के घर छापेमारी की।नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शौविक चक्रवर्ती और सैम्युल मिरांडा (सुशांत के मैनेजर) के घर तलाशी लेने पहुंची थी।ये छापा एक कथित ड्रग कारोबारी जैद विलात्रा के मुंबई की अदालत द्वारा सात दिन के लिए एनसीबी कस्टडी में भेजने के बाद मारा गया। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि छापे एक रूटीन प्रक्रिया के तहत मारे गए हैं। और इस दौरान कानून की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है|