मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमित शाह ने बताया अखिलेश और जयंत कब तक है साथ, कहा- ये सिर्फ तब तक साथ हैं, जब तक..:

मुजफ्फरनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''आज कल अखिलेश यादव जी और जयंत चौधरी जी साथ-साथ दिख रहे हैं। लेकिन ये सिर्फ वोटिंग तक का साथ है, अगर गलती से भी इनकी सरकार बन गयी तो जयंती चौधरी जी फिर…

अमित शाह ने बताया अखिलेश और जयंत कब तक है साथ, कहा- ये सिर्फ तब तक साथ हैं, जब तक..:
अमित शाह ने बताया अखिलेश और जयंत कब तक है साथ, कहा- ये सिर्फ तब तक साथ हैं, जब तक..: | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरनगर:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''आज कल अखिलेश यादव जी और जयंत चौधरी जी साथ-साथ दिख रहे हैं। लेकिन ये सिर्फ वोटिंग तक का साथ है, अगर गलती से भी इनकी सरकार बन गयी तो जयंती चौधरी जी फिर कहीं नहीं दिखेंगे, फिर से आजम खान और अतीक अहमद सामने आ जायेंगे। और ये इनके टिकेट बाँटने से ही सबको साफ-साफ समझ आ गया है।



मुजफ्फरनगर में अमित शाह ने कहा,''अखिलेश यादव और जयंत चौधरी वोटों की गिनती तक साथ हैं। अगर उनकी (सपा) सरकार बनती है, तो आजम खान (उनकी सरकार में) बैठेंगे और जयंत भाई बाहर हो जाएंगे।  अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ मतगणना तक हो। अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे। टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है|



अमित शाह ने कहा,'''क्या आप दंगों को भूल गए हैं? वोट देने में गलती की तो लखनऊ में दंगाइयों की सत्ता में आएगी। सपा-बसपा की सरकार बनी तो एक बार फिर माफिया राज आएगा, जातिवाद आएगा. लेकिन अगर आप बीजेपी को वोट देंगे तो हम यूपी को नंबर 1 बना देंगे| शाह ने कहा,''पहले सपा-बसपा ने यहां शासन किया, बहनजी की पार्टी आती थी तो वो एक जाति की बात करती थी, कांग्रेस पार्टी आती थी तो वो परिवार की बात करती थी और अखिलेश बाबू आते थे तो वो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे|



 शाह ने कहा, अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती, कल यहां कहकर गए कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अखिलेश बाबू आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर कल प्रेसवार्ता करिए| आपके शासन की अपेक्षा भाजपा सरकार के पांच साल में डकैती में 70%, लूट में 69%, हत्या में 30%, अपहरण में 35% और बलात्कार में 30% से ज़्यादा की कमी हुई है|


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-over-pegasus-spyware-deal-disclosure-modi-govt-committed-treason


7 चरणों में होगा यूपी विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को काउंटिंग

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-modi-govt-attacked-the-interests-of-the-army-and-soldiers-says-prithviraj-chavan



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।