मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

'वर्ण' और 'जाति' की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए: मोहन भागवत

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को वर्ण और जाति जैसी अवधारणाओं को पूरी तरह से खत्म करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि 'वर्ण' और 'जाति…

'वर्ण' और 'जाति' की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए: मोहन भागवत
'वर्ण' और 'जाति' की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए: मोहन भागवत | फ़ोटो: TVL News

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को वर्ण और जाति जैसी अवधारणाओं को पूरी तरह से खत्म करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि 'वर्ण' और 'जाति' जैसी अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग दिया जाना चाहिए| आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोलते हुए यह टिप्पणी की।



मोहन भागवत ने कहा कि,''वर्ण और जाति की अवधारणाओं को भूल जाना चाहिए... आज अगर कोई इसके बारे में पूछता है, तो समाज के हित में सोचने वालों को बताना चाहिए कि वर्ण और जाति अतीत की बात है और अतीत को भुला देना चाहिए|



उन्होंने कहा कि जाति व्यवस्था की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। "वज्रसुची तुंक" (डॉ मदन कुलकर्णी और डॉ रेणुका बोकारे द्वारा लिखित) पुस्तक का हवाला देते हुए, मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक समानता भारतीय परंपरा का एक हिस्सा था, लेकिन इसे भुला दिया गया और इसके हानिकारक परिणाम हुए।



 भागवत ने कहा कि अगर आज किसी ने वर्ण और जाति व्यवस्थाओं के बारे में पूछा, तो जवाब होना चाहिए कि "यह अतीत है, इसे भूल जाओ।"आरएसएस प्रमुख ने कहा, "जो कुछ भी भेदभाव का कारण बनता है उसे खत्म कर दिया जाना चाहिए।"



उन्होंने आगे कहा कि पिछली पीढ़ियों ने हर जगह गलतियां कीं, और भारत कोई अपवाद नहीं था।भागवत ने कहा, "उन गलतियों को स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। और अगर आपको लगता है कि हमारे पूर्वजों ने गलतियां की हैं, तो वे हीन हो जाएंगे, ऐसा नहीं होगा क्योंकि सभी के पूर्वजों ने गलतियां की हैं," 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।