नोएडा में घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर महिला ने पीटा: आरोपी शेफाली कौल गिरफ्तार, बोलीं -अगर रोज़ मारते-पीटते तो वह...
नोएडा: घरेलू मदद के तौर पर काम कर रही एक लड़की को नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत CLEO काउंटी सोसाइटी में एक महिला ने पीटा। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 120 में क्लियो काउंटी सोसायटी में घरेलू नौकरानी पर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
नोएडा में घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर महिला ने पीटा: आरोपी शेफाली कौल गिरफ्तार, बोलीं -अगर रोज़ मारते-पीटते तो वह... | फ़ोटो: TVL News
नोएडा: घरेलू मदद के तौर पर काम कर रही एक लड़की को नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत CLEO काउंटी सोसाइटी में एक महिला ने पीटा। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 120 में क्लियो काउंटी सोसायटी में घरेलू नौकरानी पर हमला करने के आरोप में महिला शैफाली कौल को गिरफ्तार किया है। सेक्टर 120 की क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाली शैफाली कौल पर आरोप है कि उसने अपनी घरेलू सहायिका अनीता को जबरन बंधक बनाकर रखा था और उससे मारपीट करती थी| घरेलू सहायिका से मारपीट करते उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था|
ADCP (सेंट्रल नोएडा) साद मिया खान ने बताया,"वादी (पीड़ित लड़की की मां) ने बताया कि शैफाली कौल ने उसकी बेटी को बंधक बनाया और मारपीट की। मामला दर्ज़ कर लिया है। जांच जारी है।
आरोपी महिला शैफाली कौल ने कहा,''वह हमारे यहां पिछले 2 साल से 12 घंटे काम कर रही थी। अगर हम उसे रोज़ मारते-पीटते थे तो वह रोज़ काम पर क्यों आती थी? इनके पिता ने हमसे 50,000 रुपए लिए थे जिसको वापस मांगने पर उनके पिता ने हमारे ख़िलाफ़ शिकायतें की कि उनको बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है| आप सोसाइटी का रजिस्टर देख सकते हैं कि उनके पिता पिछले दो साल में कभी मिलने नहीं आए|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।