पटना: बिहार सरकार द्वारा जेट विमान खरीदने को लेकर सुशील मोदी के बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा,''पहले ये लोग बोलते थे कि अपना खरीदना चाहिए| हमें आश्चर्य लगता है कि कौन क्या बोल रहा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''बिहार ऐसा राज्य है जिसके पास खुद का प्लेन(जेट) या हेलीकॉप्टर नहीं है। इससे पहले राज्य सरकार जिन प्लेन या हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करती थी, वो लीज पर थे। भाजपा को इस पर आपत्ति क्यों है|
दरअसल,नए जेट विमान खरीदने के फैसले पर तंज कसते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, ''5 साल किराए पर हेलीकॉप्टर लिया तो अब अंतिम समय में क्यों खरीदा जा रहा है| क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है|
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, ''250 करोड़ के जेट विमान का उपयोग बिहार में नहीं होगा क्योंकि कुछ ही रनवे हैं जहां जेट उतर सके। 2024 में उनकी(नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जो पूरी नहीं होगी, उसके लिए देश में घुमने के लिए ये खर्च हो रहा है। क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है|
बिहार सरकार द्वारा जेट विमान खरीदने को लेकर सुशील मोदी के बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, ''ये सब के हित में है। हमें आश्चर्य लगता है कि कौन क्या बोल रहा है। पहले ये लोग बोलते थे कि अपना खरीदना चाहिए|
बता दें कि, बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट इंजन विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा तैयार किया ग??ा था।