मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पानीपत में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया| यहाँ गैस सिलेंडर लीक होने से विस्फोट के साथ आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई| मरने वालों में दंपत्ति…

पानीपत में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
पानीपत में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत | फ़ोटो: TVL News

पानीपत:   हरियाणा के पानीपत जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया| यहाँ गैस सिलेंडर लीक होने से विस्फोट के साथ आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई| मरने वालों में दंपत्ति समेत उनकी दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं।  यह घटना गुरुवार की सुबह गांव बिछपड़ी के गली नंबर चार में हुई|



मृतक परिवार पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला था।ये लोग हजारी लाल शर्मा के पुत्र जय भगवान शर्मा के मकान में किराये पर रहते थे.

सुबह जब खाना बनाने के लिए गैस जलाया तो धमाके के साथ आग लग गई। गैस लीक होने से पूरे कमरे में फैल गई| जिससे 6 लोग जिंदा जल गए|



हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे का पता लगने पर पुलिस, दमकल समेत तमाम टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।  मृतकों की पहचनान अब्दुल करीम (45), उनकी पत्नी अफरोजा, दो बेटियां इशरत (20), रेश्मा (17), दो बेटे- अब्दुश (12) और अफान (10) के रूप में हुई है।



पानीपत के DSP धर्मबीर खरब ने बताया,''सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें से 4 बच्चे थे। सुबह जब इन्होंने गैस जलाया तो धमाके से आग लग गई। पूरे कमरे में गैस फैली हुई थी। वे लोग दरवाजा खोल नहीं पाए, जलने और दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हुई|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।