मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मॉक पोल से जुड़े कागजात स्ट्रांग रूम में होने चाहिए थे रास्ते में पड़े मिले: तेजस्वी ने EC से दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग, कहा-अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर....

पटना: दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र संख्या 84, प्राथमिक विद्यालय, धरमपुर (दक्षिणी) से जुड़ा मॉक पोल का लिफाफा स्ट्रांग रूम में होने के बजाय रास्ते में पड़ा मिला| अब इस मामले में राजद…

मॉक पोल से जुड़े कागजात स्ट्रांग रूम में होने चाहिए थे रास्ते में पड़े मिले: तेजस्वी ने EC से दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग, कहा-अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर....
मॉक पोल से जुड़े कागजात स्ट्रांग रूम में होने चाहिए थे रास्ते में पड़े मिले: तेजस्वी ने EC से दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग, कहा-अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर.... | फ़ोटो: TVL News

पटना: दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र संख्या 84, प्राथमिक विद्यालय, धरमपुर (दक्षिणी) से जुड़ा मॉक पोल का लिफाफा स्ट्रांग रूम में होने के बजाय रास्ते में पड़ा मिला| अब इस मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से दोषी अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है| उन्होंने कहा,''अगर चुनाव आयोग ऐसा नहीं करता है तो फिर चुनाव कराने की रस्म अदायगी भी क्यों..? 




राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा,'''मॉक पोल से जुड़े कागजात स्ट्रांग रूम में होने चाहिए थे, रास्ते में पड़े मिले| चुनाव आयोग को इस घटना की गहन पड़ताल कर दोषियों को नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर चुनाव कराने की रस्म अदायगी भी क्यों? 




 राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने बताया,''एक प्लास्टिक के डिब्बे में डालकर केवटी में फेंका हुआ पाया गया। डिब्बे के ऊपर का सील भी टूटा हुआ है। एक महिला के हाथ यह डिब्बा लगा और उसने इसे सिद्दिकी तक पहुंचाया। सिद्दिकी इसे दिखाते हुए कहते हैं कि मैं केवटी से चुनाव हारा नहीं हूं बल्कि मुझे हराया गया है। यह कागजात सहित मॉक पोल का डिब्बा और लिफाफा बताता है कि बड़ी गड़बड़ी हुई है।



सिद्दिकी यह भी कहते हैं कि केवटी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 12 से एक बजे के बीच खत्म कर दी गई। जब उन्होंने री-काउंटिंग कराने को कहा तब तक पोलिंग एजेंट और अधिकारी सब जा चुके थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव की प्रक्रिया से जुड़ा बड़ा मामला है जो इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश करता है।




बता दें कि,''विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान शुरू होने से एक घंटा पहले मॉक पोल कराने का आदेश दिया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल करने का निर्देश था। मॉक पोल से 50 वोट डालकर एजेंट को दिखाया जाना था कि जिसे वोट पड़ रहा है वह सही जगह पर जा रहा है या नहीं। सभी बटनों की इससे जांच हो जाती है कि मशीन पूरी तरह सही है। इसके बाद इसकी पर्ची को लिफाफा में डालकर डिब्बे में सील कर दिया जाता है। इसे संभाल कर इसलिए रखा जाता है कि चैलेंज करने पर बताया जा सके कि मशीन सही है और वोट सही जगह गया है। ईवीएम मशीन और वीवीपैट को जमा करते वक्त मॉक पोल की पर्ची भी स्ट्रांग रूम में जमा की जाती है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।