मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ : 80 हजार करोड़ की DVVNL-PuVVNL की जमीन एक रुपये में दी

प्रदेश की बिजली कंपनियों की तरफ से वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) वर्ष 2025-26 पर विद्युत नियामक आयोग (UPERC) के कार्रवाई शुरू करने के साथ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की चिंता बढ़ गई…

लखनऊ न्यूज़ : 80 हजार करोड़ की DVVNL-PuVVNL की जमीन एक रुपये में दी
लखनऊ न्यूज़ : 80 हजार करोड़ की DVVNL-PuVVNL की जमीन एक रुपये में दी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


प्रदेश की बिजली कंपनियों की तरफ से वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) वर्ष 2025-26 पर विद्युत नियामक आयोग (UPERC) के कार्रवाई शुरू करने के साथ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की चिंता बढ़ गई है।


उसके निजीकरण के निर्णय पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।


इस बीच उपभोक्ता परिषद ने पावर कारपोरेशन को एनर्जी टास्क फोर्स फोर्स में सबसे पहले मंजूर कराए गए मसौदे की पोल खोलने की चेतावनी दे डाली है।


पावर कारपोरेशन के एनर्जी टास्क फोर्स की बैठक में 5 दिसंबर 2024 को पास किए गए मसौदे में पहले ही कई कमियों का खुलासा हो चुका है।


उपभोक्ता परिषद लगातार इसका विरोध करता रहा। इसके बाद फिर 9 जनवरी 2025 को एनर्जी टास्क फोर्स से एक नया मसौदा पास कराते नए सिरे से ट्रांजैक्शन एडवाइजर रखने की कार्रवाई शुरू की गई।


उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि पावर कारपोरेशन अगर ये सोचता है कि इस तरह अब पुराना मुद्दा दब गया है, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है।


पुराने मामले में जो भी मंजूरी एनर्जी टास्क फोर्स से ली गई है, उसकी सीबीआई जांच कराई जाए।


परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जितने भी मामले पहले एनर्जी टास्क फोर्स में मंजूर कराए गए थे,


उन सभी मुद्दों को उपभोक्ता परिषद आम जनता के बीच में ले जाएगा। बिजली दर की सुनवाई शुरू होते ही विद्युत नियामक आयोग की आपत्तियों में भी उन्हें प्रमुख आधार बनाया जाएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।