मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खेत में काम करते समय पटककर रेप का प्रयास किया, निजी अंग में दांत से काटा: महिला का युवक पर आरोप, रायबरेली पुलिस बोलीं - पीड़िता का आरोप 'निराधार'

रायबरेली: रायबरेली जिले में ऊंचाहार तहसील के सलोन थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में महिला ने एक युवक पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है | महिला का आरोप है कि पिछले शनिवार यानी 5 नवम्बर 2022 दोपहर…

खेत में काम करते समय पटककर रेप का प्रयास किया, निजी अंग में दांत से काटा: महिला का युवक पर आरोप, रायबरेली पुलिस बोलीं - पीड़िता का आरोप 'निराधार'
खेत में काम करते समय पटककर रेप का प्रयास किया, निजी अंग में दांत से काटा: महिला का युवक पर आरोप, रायबरेली पुलिस बोलीं - पीड़िता का आरोप 'निराधार' | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले में ऊंचाहार तहसील के सलोन थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में महिला ने एक युवक पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है | महिला का आरोप है कि पिछले शनिवार यानी 5 नवम्बर 2022 दोपहर को जब वह खेत में काम कर रही थी। तभी गांव (दूसरे पुरवा) का ही एक व्यक्ति उसके पास आया, खेत में गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान व्यक्ति ने महिला का ब्लाउज का हुक तोड़कर स्त... में दांत से काट लिया| महिला के शोर शराबा करने पर परिजनों व ग्रामीणों के पहुँचनें पर युवक मौके से फरार हो गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। महिला ने सलोन थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। 



सलोन पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया कि, मामले की जांच में महिला द्वारा लगाया गया आरोप झूठा पाया गया। दोनो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास की निराधार जानकारी दी| रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार यानी 11 नवम्बर 2022 को बताया,''पीड़िता  द्वारा मारपीट की घटना को लेकर दुष्कर्म के प्रयास की निराधार सूचना दी गई है।



यह पूरा मामला सलोन थाना क्षेत्र के सराय अख्तियार गांव का है| सराय अख्तियार गांव की मनीषा पत्नी संजय सरोज का आरोप है कि 5 नवम्बर 2022 दोपहर 12 बजे सराय अख्तियार ग्राम सभा के पूरे चन्दी सिंह का पुरवा, मजरे के रहने वाले नितिन कुमार पुत्र राम सिंह यादव ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया| सलोन थाने की कार्यवाही पर असंतोष जताते हुए महिला (मनीषा) ने शुक्रवार यानी 11 नवम्बर 2022 को रायबरेली पुलिस अधिक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



महिला ने अपने तहरीर में कहा है,'' 5 नवम्बर 2022 समय लगभग दोपहर 12:00 बजे  विपक्षी नितिन कुमार पुत्र राम सिंह के द्वारा खेत में काम करते समय उसे (महिला को) खेत में गिरा दिया दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ। उसका  (महिला) ब्लाउज का हुक तोड़कर स्तम्भ में दांत से काट लिया। वह बीच-बचाव करते हुए विपक्षी को लात मारा व जोर से झटक दिया जिससे विपक्षी नितिन कुमार बाहर गिर गया। शोर-शराबा मचाने पर परिजनों व ग्रामीणों के पहुँचनें पर विपक्षी वहाँ से भाग निकला। जिसकी सूचाना डायल 112 पर किया गया मौके पर पुलिस पहुँची महिला को विपक्षी के खिलाफ थाने में तहरीर देने को कहा। महिला ने सलोन थाने में विपक्षी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। 


थाना प्रभारी की धारा 151 की कार्यवाही से असन्तुष्ट: महिला

महिला ने आगे कहा है, सलोन थाना प्रभारी ने दोनो पक्षों को बुलाकर 10 नवम्बर को धारा 151 की कार्यवाही की। थाना प्रभारी की इस कार्यवाही से वह असन्तुष्ट है। उसके सम्मान को ठेस पहुँचा है और चरित्र पर आंच आई है। महिला ने कहा, विपक्षीगण के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग करती हूँ। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थिनी के प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए विपक्षीगण के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने की कृपा करें, जिससे प्रार्थिनी गांव में शान्ती पूर्वक रहकर अपना जीवन यापन कर सके।


महिला द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की निराधार सूचना दी गई:  पुलिस

घटना के संंबंध मे रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार यानी 11 नवम्बर 2022 को बताया,''  सलोन थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा मामले की जांच की गई है| जांच में पाया गया कि 6 नवंबर 2022 को दोनों पक्षों के मध्य मारपीट हुई थी| दोनो पक्षों के द्वारा हुई मारपीट में सलोन पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। पीड़िता (महिला)  द्वारा मारपीट की घटना को लेकर दुष्कर्म के प्रयास की निराधार सूचना दी गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।