रायबरेली: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार और पिकप के बीच भीषण टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
ऊँचाहार/रायबरेली: रायबरेली में ऊँचाहार थाना क्षेत्र के सवैया तिराहे के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर कार और पिकप के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है| हादसे में दूरदर्शन कश्मीर में कार्यरत इंजीनियर की मौत हो…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
रायबरेली: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार और पिकप के बीच भीषण टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
ऊँचाहार/रायबरेली: रायबरेली में ऊँचाहार थाना क्षेत्र के सवैया तिराहे के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर कार और पिकप के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है| हादसे में दूरदर्शन कश्मीर में कार्यरत इंजीनियर की मौत हो गई है,जबकि परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहा इलाज चल रहा है|
कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था| बताया जा रहा है कि मोहम्मद सरवर अंसारी उम्र 48 वर्ष जोकि श्रीनगर कश्मीर में दूरदर्शन चैनल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर तैनात थे| अपने परिवार पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे के साथ अपनी कार से लखनऊ से ऊँचाहार कस्बे में स्थित अपने पैतृक घर आ रहे थे| तभी सवैया तिराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी|
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में मोहम्मद सरवर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| साथ ही उनकी तीन बेटियां और एक बेटा जिसका इलाज ऊँचाहार सीएससी में चल रहा है| जिस समय हादसा हुआ उस समय लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर अफरा तफरी मच गई| घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।