मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अब छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं...तो केंद्रीय एजेंसियां यहाँ स्थाई रहेंगी, वह (भाजपा) हताश हो चुके हैं: भूपेश बघेल

रायपुर: केंद्रीय जांच एजेंसियां को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'', अब छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं, तो यह लोग (केंद्रीय जांच एजेंसियां) स्थाई रहेंगी... वह (भाजपा) हताश हो चुके हैं। वह…

अब छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं...तो केंद्रीय एजेंसियां यहाँ स्थाई रहेंगी, वह (भाजपा) हताश हो चुके हैं: भूपेश बघेल
अब छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं...तो केंद्रीय एजेंसियां यहाँ स्थाई रहेंगी, वह (भाजपा) हताश हो चुके हैं: भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: केंद्रीय जांच एजेंसियां को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'', अब छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं, तो यह लोग (केंद्रीय जांच एजेंसियां) स्थाई रहेंगी... वह (भाजपा) हताश हो चुके हैं। वह समझ गए हैं कि उनकी छत्तीसगढ़ में दाल गलने वाली नहीं है और इसलिए सरकार को बदनाम करने में लगे हैं|



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'',जो भ्रष्ट है उसके खिलाफ कार्रवाई करो लेकिन छत्तीसगढ़ को बदनाम मत करो. चिटफंड कम्पनियों के मामले में हुई मनी लांड्रिंग की ED क्यों नहीं जाँच कर रही?



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,' "भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह ( पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह)" जो आरोप लगा रहे थे, उन्हें प्रमाणित करने को बोल दिया तो चुप हो गए. पहली बार हो रहा है कि भाजपा के नेता PIL लगाकर कह रहे हैं कि घोटालों की जाँच नहीं होनी चाहिए|



"भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह रमन सिंह" ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं. किस 'जन-धन योजना' से इतने गुना आपकी संपत्ति बढ़ गयी, जवाब देने की हिम्मत दिखाइए..



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा था, "भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह" को लगता है कि मार्गदर्शक मंडल में हुई "वाइल्ड कार्ड एंट्री" से बाहर आने के लिए छत्तीसगढ़ को बदनाम करेंगे, ये नहीं चलेगा। कौन किसका ATM है, इसका प्रमाण तो देना ही पड़ेगा। पनामा के खाते में दर्ज है जिनका नाम वो फिर करने लगे छत्तीसगढ़ को बदनाम | वैसे नान की डायरी में नागपुर से लखनऊ तक का ज़िक्र है वो किस Swipe Machine से हस्तांतरित हुए थे, प्रदेश की जनता जानना चाह रही है।



भूपेश बघेल ने कहा,''रमन सिंह जी का बयान आपत्तिजनक है। वो कहते हैं कि सोनिया गांधी के ATM हैं, वो कहते हैं 25 रुपए टन कोयला में ले रहे हैं। प्रमाणित करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नहीं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उनके खिलाफ मानहानि का दावा भी करूंगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।