रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने लड़कियों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनका वीडियो बनाता था और उनके साथ मारपीट करके पैसों की ठगी करता था| इस गैंग के 3 लड़के और दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो युवतियों समेत 6 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
गैंग की लड़कियां पहले पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी और पैसे लेती थी| साथ ही चोरी से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो भी बना लेती थी| बाद में बलात्कार का आरोप लगा कर केस दर्ज करवाने की धमकी देकर उससे लाखों रुपए हड़प लेती।
इसके लिए आरोपियों ने सिविल लाइन क्षेत्र में पुष्पग्रीन कॉलोनी के पास बाकायदा एक मकान का एग्रीमेंट भी कराया था। लोगों को फंसा कर उनसे लूटपाट की जाती थी और उनका शोषण किया जाता था। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवापुरम कॉलोनी निवासी दीपक कश्यप, हाईडिल कॉलोनी निवासी राहुल, कृष्णा विहार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दीपक यादव और दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि ओंकार, अभिषेक सिक्का, श्रीकांत राणा, इमरान उर्फ शेट्टी व दो युवतियां फरार हैं|
पुलिस के मुताबिक,'' अच्छे खासे लोगों को बुलाते और जिस्मफरोशी का पैसा लेते, फिर अपने लोगों को बुलाकर पीड़ित के साथ मारपीट करके और पैसा छीन लेते थे| रामपुर और बरेली के सहित आसपास के जनपदों के कई लोग इस गैंग के शिकार बने हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि,'हमे शिकायत मिली थी कि लड़कियों का एक गैंग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर पैसे लेते हैं, फिर वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है। इसमें लड़के भी शामिल हैं। मामले में 5 को पकड़ा गया है, 6 फरार हैं। सभी को जल्द पकड़ लिया जाएगा|