मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रामपुर में गैंग संग पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन: असली शादी, नकली रिश्तेदार, ऐसी है लुटेरी दुल्हन की कहानी...

रामपुर: रामपुर पुलिस ने दो अन्य लोगों संग एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो शादी के बाद पति के घर से पैसा और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, इस गिरोह के सदस्य पुलिस कार्रवाई का…

रामपुर में गैंग संग पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन: असली शादी, नकली रिश्तेदार, ऐसी है लुटेरी दुल्हन की कहानी...
रामपुर में गैंग संग पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन: असली शादी, नकली रिश्तेदार, ऐसी है लुटेरी दुल्हन की कहानी... | फ़ोटो: TVL News

रामपुर: रामपुर पुलिस ने दो अन्य लोगों संग एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो शादी के बाद पति के घर से पैसा और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, इस गिरोह के सदस्य पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भी लोगों से पैसा वसूलते थे। गैंग के लोग शादी के नाम पर युवकों को फंसाकर उन्हें लूट लेते थे। लूटने से पहले शादी की सभी रस्में अदा की जाती थीं। इसमें फेरों से लेकर जूता चुराई तक की रस्में अदा की जाती थीं और बाद में पूरे घर को लूट कर दुल्हन अपने गैंग के साथ गायब हो जाती थी।


शादी के नाम पर युवकों को फंसाने के लिए 8 लोगों का गैंग तैयार किया गया।  इस गैंग में सास, ससुर, दुल्हन, साला, साली व अन्य रिश्तेदार के कैरेक्टर तय किए गए। यह कैरेक्टर युवकों को शादी के नाम पर फंसाते थे। रामपुर पुलिस ने 28 दिसंबर, 2022 को जिला अमरोहा निवासी गजराज सिंह और शाहजहांपुर निवासी 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला दुल्हन का रोल निभाती थी और दूसरे अन्य सभी लोग उसके सगे संबंधी बनकर लूट की इस पूरी वारदात को अंजाम देते थे|


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि,''एक गैंग पकड़ा गया है जो लोगों को फंसा कर उनकी शादी करवाते हैं और बाद में लड़की लड़के के घर का सारा पैसा लेकर चली जाती है। ये लोग शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। हमने एक मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्हें पकड़ा है|


पुलिस के मुताबिक,'' गैंग में अमरोहा निवासी गजराज सिंह अपने दो पुत्रों (आदेश कुमार उर्फ सोनू और सुनील ) के साथ राकेश, कुमारी सुमन, सुनीता, छाया देवी, नन्ही दूल्हे को लूटने का रैकेट चलाते थे। करीब 32 युवकों को यह गैंग पहले शिकार बना चुका है। पहले शादी के नाम पर रस्म अदायगी की जाती थी और उसके बाद पूरे घर को लूट लिया जाता था। साथ ही उन्हें पुलिस केस करने की धमकी भी दी जाती थी। 


पुलिस ने बताया कि,'इसी के बीच रामपुर में 'फर्जी विवाह गैंग' के सदस्यों ने युवक और उसके बहनोई सार्थक शर्मा के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस में भी शिकायत कर दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सब परतें खुलती चली गईं। अब लुटेरी दुल्हन छाया देवी और दुल्हन की मां नन्हीं समेत मास्टर माइंड गजराज को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि, लुटेरी दुल्हन अपने साथ कई नकली रिश्तेदार को रखती थी, कोई सास ब??? जाएगी तो कोई साली| शादी के दौरान जूता चुराई से लेकर सभी रस्मों को असली रिश्तेदार बनकर ही सब करते हैं| शादी के बाद एक-दो दिन तक दुल्हन अपने ससुराल में रहती है, फिर मौका देख सब सामान लेकर फरार हो जाती थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।