रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय की एक लड़की को उसके प्रेमी ने बेरहमी से पिटाई कर दी| इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ़्तार कर लिया है| इसके बाद प्रशासन ने प्रेमी पंकज त्रिपाठी के घर पर बुलडोजर भी चला दिया है| साथ ही आरोपी पंकज त्रिपाठी का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया है| ये पूरा मामला रीवा जिले के मऊगंज थाने क्षेत्र के बुधवार की है|
युवती और आरोपी पंकज त्रिपाठी के बीच प्रेम संबंध था| पुलिस के मुताबिक,''युवक पंकज त्रिपाठी लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था| लेकिन लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ के थे| जिसकी वजह से लड़की ने शादी करने से मना कर दिया, फिर युवक ने गुस्से में आकर प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की| बुधवार को हुई इस घटना का शनिवार, 24 दिसंबर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है|
प्रेमी ने प्रेमिका को बुरी तरह से पीटा
वायरल वीडियो में एक युवक और एक लड़की नजर आ रहे हैं। एक अन्य युवक वीडियो बना रहा है, वीडियो में सुना जा सकता है लड़की कुछ कहती है जिसके बाद लड़का हाथ से झोला जमीन पर फेंक देता है और अपना फोन झोला रखता है| वीडियो बना रहे युवक से आरोपी (पंकज त्रिपाठी) कहता है Video दो मिनट बंद करा.....| फिर पंकज त्रिपाठी गाली देते हुए लड़की को जोर से थप्पड़ जड़ देता है। लड़की का सिर पकड़कर जमीन पर पटक देता है।
मुंह पर मारी लातें, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही लड़की
फिर युवक लड़की के पैरों पर लात मारता है... और बेरहमी की हदें पार करते हुए उसके मुंह पर जोर-जोर से लातें मारने लगता है। लगातार कई बार उसके मुंह पर लात मारता जाता है| जिससे लड़की बेहोश हो जाती है| फिर पंकज त्रिपाठी उसे उठाने की कोशिश करता है। उसका हाथ पकड़कर खड़ा करता है पर लड़की बेहोश होने से खड़ी नहीं हो पाती। इसके बाद लड़का उसे जमीन पर लिटा देता है। जो वीडियो बना रहा है वह युवक आरोप पंकज त्रिपाठी का साथी है|
दोस्त समेत आरोपी गिरफ़्तार
काफी देर तक लड़की बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पड़ी रही, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी| सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया| पुलिस ने 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया| पुलिस ने दोनों आरोपियों (आरोपी पंकज त्रिपाठी और उसके दोस्त) को गिरफ़्तार कर लिया है|
आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर पर चला बुलडोजर, ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द
आरोपी पंकज त्रिपाठी मऊगंज थाने क्षेत्र के ढेरा गांव का निवासी है जबकि युवती अन्य किसी गांव की है| आरोपी पंकज त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने पंकज त्रि त्रिपाठी के घर को तोड़ दिया है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया है|
थाने की टीआई श्वेता मोर्य निलंबित
आरोपी पंकज त्रिपाठी पेशे से ड्राइवर है, इसलिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया| उसके अवैध घर को भी गिरा दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर मऊगंज थाने की टीआई श्वेता मोर्य को भी निलंबित कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है| सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्वीट किया, "आरोपी पंकज त्रिपाठी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसके अवैध रूप से बने घर को तोड़ दिया गया है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।"
शनिवार.रविवार रात पुलिस ने मिर्ज़ापुर से गिरफ़्तार किया
अपराधी पंकज त्रिपाठी को देर रात पुलिस ने मिर्ज़ापुर से गिरफ़्तार किया। अपराधी पेशे से ड्राइवर है, इसलिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया एवं उसके अवैध घर को भी गिरा दिया गया है। मऊगंज थाने के टीआई को भी इस मामले में लापरवाही हेतु निलंबित किया गया है।
पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया: SDOP
रीवा के SDOP नवीन तिवारी ने बताया, पंकज त्रिपाठी नामक लड़का अपनी एक दोस्त को अपने गांव लेकर जा रहा था, इस दौरान उनका किसी बात पर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की को बुरी तरह से मारा। पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया| कुछ लोगों द्वारा इस घटना का वीडियो बनाया गया। थाना मऊगंज में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है|
मऊगंज थाना प्रभारी निलंबित
रीवा के SP नवनीत भसीन ने बताया,''मऊगंज की घटना के बाद दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। हमारी टीम ने निरिक्षण करने के बाद आरोपियों के घरों में जो अतिक्रमण था उस पर कार्रवाई शुरू कर दी है| अपराध पंजीकृत करने में विलंब और महिला अपराध में संवेदनशीलता न बरतने के क्रम में मऊगंज थाना प्रभारी (श्वेता मोर्य) को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। अतिरिक्त SP मऊगंज को जांच सौंपी गई है|
महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा: सीएम कार्यालय
सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने कहा, "रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा।
कार्यालय ने कहा,''रीवा के मऊगंज क्षेत्र में प्रदेश की बिटिया के साथ हुई दुःखद घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जैसे ही ये वीडियो मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने बेटियों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह का कोई भी अपराध करनेवाले अपराधी पर क़ानून के हिसाब से तुरंत एवं कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। जो भी अपराधी महिलाओं का सम्मान न कर सके, उसे सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं।