सूरत: सूरत के अमरोली इलाके के अंजनी औद्योगिक क्षेत्र में वेदांता इंडस्ट्रीज कंपनी में हुआ ट्रिपल मर्डर| कंपनी के कर्मचारियों ने रविवार को वेदांता इंडस्ट्रीज के मालिक, उसके पिता और चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी| पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस के मुताबिक,''आरोपी और उसका सहयोगी रविवार सुबह कंपनी में आए और यूनिट के मालिक, उनके पिता और चाचा को चाकू मार दिया|मृतकों की पहचान कल्पेश ढोलकिया (36), धनजी ढोलकिया (61) और घनश्याम राजोडिया (48) के रूप में हुई है|"
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि कारखाने के मालिक ने 10 दिन पहले उस व्यक्ति की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, जब वह रात में शिफ्ट सो रहा था, उस समय उनके बीच एक गर्म बहस हुई थी|
वही,फैक्ट्री मालिक और दो अन्य व्यक्तियों की हत्या को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
सूरत के DCP हर्षद मेहता ने बताया,''अमरोली पुलिस थाने के तहत वेदांता इंडस्ट्रीज के मालिक और 2 अन्य को उसके कर्मचारियों ने मार डाला, जिनका उनके साथ विवाद था और कुछ दिन पहले उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। 1 नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है|