शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की आज रात विधायक दल (CLP) की बैठक में हुई है| CLP बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास हुआ है| इसमें सीएम को लेकर आलाकमान को फैसला लेने का अधिकार दिया गया है| कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित अन्य मौजूद हैं।
कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा,'' सभी 40 विधायकों ने CLP बैठक में सर्वसम्मति से आलाकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया है। प्रेक्षक अपनी रिपोर्ट कल-परसों तक आलाकमान को देंगे| 'मीडिया की खबरों को खारिज करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा,''मीडिया में जो चल रहा है वह सब निराधार है। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और सब सही चल रहा है। कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी है|
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,'' हम कोई मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं। पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगा हम उसके साथ हैं| हर्षवर्धन चौहान ने कहा,''जो भी फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा वह हमें मंजूर होगा। हम अपनी बात रखेंगे, चुने हुए विधायकों की राय के अनुसार फैसला होगा|