सीतापुर/लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई| इस हादसे में छह पुलिसकर्मियों समेत एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से खीरी (लखीमपुर खीरी) जा रहे थे।
डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल एंबुलेंस ने सीतापुर के पास काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस के ड्राइवर के अलावा पुलिसकर्मियों को भी चोट आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उत्तरी सीतापुर के ASP डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि,''उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई\
सीतापुर (उत्तरी) के ASP ने बताया कि,एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। सभी को ज़िला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है। सभी की स्थिति अभी सामान्य है|