मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख सरकारी नौकरी और OSP को बहाल किया जाएगा: सोलन रैली में प्रियंका गांधी का ऐलान

सोलन: Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरियों के रिक्त पद भरने व पुरानी पेंशन योजना OPS) को लागू किया जाएग…

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख सरकारी नौकरी और OSP को बहाल किया जाएगा: सोलन रैली में प्रियंका गांधी का ऐलान
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख सरकारी नौकरी और OSP को बहाल किया जाएगा: सोलन रैली में प्रियंका गांधी का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

सोलन: Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरियों के रिक्त पद भरने व पुरानी पेंशन योजना OPS) को लागू किया जाएगा।। शुक्रवार को सोलन के ठोड़ो मैदान में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह घोषणा की।



कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली ??ैं वो भरे जाएंगे| कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा|



कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ CM व हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा,'' हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है|



कांग्रेस  ने कहा,'सरकारी कर्मियों का अधिकार है OPS, लेकिन भाजपा ने उनसे यह अधिकार छीन लिया है। हमने सरकार बनते ही 10 दिनों के अंदर OPS बहाल करने का प्रण लिया है। छत्तीसगढ़, राजस्‍थान और झारखंड की तरह हिमाचल में कांग्रेस ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम बहाल करेगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।