: राष्ट्रीय सुरक्षा, संविधान और संस्कृति की अस्मिता से बनाए ??हान।
सभी भारतवासी मिलकर करते आज इस प्रतिज्ञा का आह्वान॥
.
स्थापित करेंगे मिलकर शांति और समरसता, लेते यह संकल्प।
मेहनत और सहयोग से बदलेंगे भारत का कायाकल्प॥
.
संप्रभुत्व के लोकतन्त्र के महत्व को हम देते सम्मान।
विश्वगुरु भारत का तो सभी जगह होता है गुणगान॥
.
विविधता में एकता है भारत की विशेषता।
करें प्रयास मिलकर, बनेंगे श्रेष्ठ भारत के प्रणेता॥
.
राष्ट्रीय त्यौहार के दिन करते भिन्न-भिन्न आयोजन।
भारत माँ को नमन करके प्रफुल्लित है जन-जन॥
.
शहीदों के बलिदान को न जाने देंगे व्यर्थ।
प्रयत्नों की ऊँचाई बढ़ाकर बनेंगे समर्थ॥
.
भारत माता के सपूतों का शौर्य है वंदनीय।
इनका मार्गदर्शन तो है सभी के लिए अनुसरणीय॥
.
26 जनवरी है लोकतान्त्रिक मूल्यों वाला महापर्व।
डॉ. रीना कहती, भारत माँ की संतान बन होता हमें गर्व॥
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)