मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लापता 'AAP' के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने सूरत ईस्ट से वापस लिया नामांकन, सिसोदिया ने बीजेपी पर किडनैप का लगाया था आरोप

सूरत: Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात के पूर्वी सूरत से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल मंगलवार शाम कथित रूप से अपहरण किए जाने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया। इसका वीडियो भी स…

लापता 'AAP' के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने सूरत ईस्ट से वापस लिया नामांकन, सिसोदिया ने बीजेपी पर किडनैप का लगाया था आरोप
लापता 'AAP' के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने सूरत ईस्ट से वापस लिया नामांकन, सिसोदिया ने बीजेपी पर किडनैप का लगाया था आरोप | फ़ोटो: TVL News

सूरत: Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात के पूर्वी सूरत से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल मंगलवार शाम कथित रूप से अपहरण किए जाने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में उम्मीदवार कंचन जरीवाला को नीली शर्ट में सूरत (पूर्व), रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।



आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्वी सूरत से पार्टी के प्रत्याशी कंचन जरीवाला के अपहरण का दावा किए जाने के कुछ घंटे बाद ही कंचन जरीवाला सामने आ गए। उन्होंने बुधवार दोपहर को सूरत ईस्ट से अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। कंचन जारीवाला ने 14 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था।



बता दें कि,बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कंचन जरीवाला के अपहरण का दावा किया था।



अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ,''गुंडों और पुलिस के दम पर उम्मीदवारों को अगवा करके उनका नामांकन वापिस करवाया जा रहा है।  इस क़िस्म की सरेआम गुंडागर्दी भारत में कभी नहीं देखी गयी। फिर चुनाव का क्या मतलब रह गया? फिर तो जनतंत्र ख़त्म है।



कंचन जरीवाला के मिलने पर मनीष सिसोदिया ने कहा ' गुजरात में भाजपा ने गुंडों के दम पर सूरत ईस्ट से AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण करवाया और फिर पुलिस के दम पर नामांकन वापस करवाया.  ऐसे में चुनाव का मतलब ही क्या बचा फिर?



सिसोदिया ने कहा 'BJP लोकतंत्र की लूट कर रही है। AAP प्रत्याशी कंचन जरीवाला को 500 Police घेर कर RO के दफ़्तर लेकर गए हैं। BJP के गुंडों और प्रशासन द्वारा कंचन जरीवाला पर नामांकन पत्र वापस लेने का दबाव बनाया है।



अरविंद केजरीवाल ने बुधवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा था,, सूरत (पूर्व) से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है. पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द करने की कोशिश की| लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया| बाद में उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था| क्या उनका अपहरण कर लिया गया है ?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।