मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पूर्व विवाहिता महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर…

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित — Siddharthnagar, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पूर्व विवाहिता महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर कालीजगदीशपुर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है, वहीं महुली एसओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि 13 मई को दिन में 11 बजे वह सामान खरीदने के लिए घर से चौराहे की ओर जा रही थी। रास्ते में एक बाग में मौजूद भोला यादव (सिंदुरिया), विकास यादव, ज्ञानदास यादव, अनिल यादव (मझगांवा) और एक अज्ञात व्यक्ति शराब पी रहे थे। उन्होंने महिला पर अश्लील फब्तियां कसीं और विरोध करने पर जबरन गाड़ी में बैठाकर उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

महिला को नाले के किनारे ले जाकर हाथ-पांव बांध दिए गए और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी उसे मरा समझकर दुपट्टे से बांधकर फरार हो गए। होश में आने के बाद पीड़िता ने इलाज कराया और कालीजगदीशपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चौकी प्रभारी ने उसे लगातार टालते रहे।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी बस्ती अभिनंदन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मंगलवार देर शाम चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, हत्या की कोशिश और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। बुधवार को तीन आरोपी - भोला यादव, ज्ञानदास यादव और अनिल यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

Siddharthnagar की और खबरें कहाँ पढ़ें?

Siddharthnagar की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।