मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

यूपी पंचायत चुनाव में कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को दे 1 करोड़ का मुआवज़ा: इलाहाबाद HC का निर्देश

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से हुई मौतों के मामले में राज्य सरकार की तरफ से घोषित मुआवजे को नाकाफी बताया है| कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग…

यूपी पंचायत चुनाव में कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को दे 1 करोड़ का मुआवज़ा: इलाहाबाद HC का निर्देश
यूपी पंचायत चुनाव में कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को दे 1 करोड़ का मुआवज़ा: इलाहाबाद HC का निर्देश | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से हुई मौतों के मामले में राज्य सरकार की तरफ से घोषित मुआवजे को नाकाफी बताया है| कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और यूपी सरकार से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है| कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि अध्यापकों, शिक्षामित्रों को जबरन चुनावी टास्क पर लगाया गया, जिससे लोगों की मौत हुई, जबकि उनको दिया गया मुआवजा पर्याप्त नहीं है|




इससे पहले यूपी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि वह मारे गए कर्मचारियों को 35 लाख रुपये दे रही है| इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यह राशि बहुत कम है|इसे कम से कम-एक-करोड़ होना चाहिए| कोर्ट ने सरकार व आयोग से पूर्व में घोषित मुआवजे की राशि को वापस लेने को कहा है|



उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ संयुक्त परिषद ने दावा किया है कि इन चुनावों के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए करीब दो हज़ार शिक्षकों की पिछले दिनों में कोविड से मृत्यु हो गई है| न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की|




अदालत ने कहा, ‘परिवार की आजीविका चलाने वाले व्यक्ति की जिंदगी का मुआवजा और वह भी राज्य और निर्वाचन आयोग की ओर से जानबूझकर उस व्यक्ति को आरटीपीसीआर सहायता के बगैर ड्यूटी करने के लिए बाध्य करने के चलते कम से कम एक करोड़ रुपये होना चाहिए| हमें आशा है कि राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार मुआवजे का राशि पर पुनर्विचार करेगी|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।