मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई पूरी, 12 सितंबर को फैसला सुनाएगा कोर्ट

वाराणसी: Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मामले की सुनवाई वाराणसी ज़िला अदालत में संपन्न हुई। मामले में फैसला 12 सितंबर को सुनाया जाएगा। ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में कोर्ट ने 12 स…

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई पूरी, 12 सितंबर को फैसला सुनाएगा कोर्ट
ज्ञानवापी मामले की सुनवाई पूरी, 12 सितंबर को फैसला सुनाएगा कोर्ट | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: Gyanvapi Mosque Case:  ज्ञानवापी मामले की सुनवाई वाराणसी ज़िला अदालत में संपन्न हुई। मामले में फैसला 12 सितंबर को सुनाया जाएगा। ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में कोर्ट ने 12 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है| 24 अगस्त, 2022 को दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई है|



ज्ञानवापी-मां शृंगार गौरी मामले की सुनवाई आज, 24 अगस्त, 2022 को,लगातार तीसरे दिन वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। कई दिनों के लंबी प्रक्रिया के बाद आज दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो गई है और अदालत ने फैसला रिजर्व रख लिया है|



ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा,''ज्ञानवापी मामले में आज वाराणसी जिला अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 12 सितंबर दी है. हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में होगा



मां शृंगार गौरी से जुड़ा हुआ मुकदमा सिविल कोर्ट में 18 अगस्त 2021 को  दाखिल किया गया था। मुकदमे की सुनवाई करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश दिया था।



एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में आदि विश्वेश्वर का शिवलिंग मिला है। वह एक अहम साक्ष्य है, इसलिए उसे संरक्षित किया जाए। हिंदू पक्ष के दावे पर कोर्ट ने वजूखाने को सील करने का आदेश दिया था।


Gyanvapi Masjid case: 30 अगस्त को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट 


मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में सर्वे के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मुकदमे की सुनवाई जिला जज की कोर्ट करे। जिला जज की कोर्ट यह देखे कि मां शृंगार गौरी का मुकदमा सुनवाई योग्य है या नहीं है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।