मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Google इंडिया और Google CEO सुंदर पिचाई सहित तीन अधिकारियों के नाम FIR से हटाए गए, यूपी पुलिस ने कहा- कोई सबूत नहीं मिला...

वाराणसी: कोई सबूत मिलने के न कारण Google इंडिया और Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई सहित तीन अधिकारियों के नाम एफआईआर से हटा दिए गए हैं| यूपी के वाराणसी जिले की पुलिस ने गूगल के सीईओ सुं…

Google इंडिया और Google CEO सुंदर पिचाई सहित तीन अधिकारियों के नाम FIR से हटाए गए, यूपी पुलिस ने कहा- कोई सबूत नहीं मिला...
Google इंडिया और Google CEO सुंदर पिचाई सहित तीन अधिकारियों के नाम FIR से हटाए गए, यूपी पुलिस ने कहा- कोई सबूत नहीं मिला... | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: कोई सबूत मिलने के न कारण Google इंडिया और Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई सहित तीन अधिकारियों के नाम एफआईआर से हटा दिए गए हैं| यूपी के वाराणसी जिले की पुलिस ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई (Google CEO Sundar Pichai) सहित 18 लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने वाले कथित वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया है था| अब केस से गूगल के अधिकारियों के नाम हटा दिए गए| पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिचई और गूगल के तीन अधिकारियों के नाम जांच के बाद प्राथमिकी से हटा दिए गए हैं|



कथित तौर पर पीएम मोदी को बदनाम करने वाले वीडियो को लेकर दर्ज एफआईआर पर वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि,''Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई सहित Google इंडिया और इसके तीन अधिकारियों के नाम एफआईआर से हटा दिए गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। आगे की जांच जारी है|




वाराणसी पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद दर्ज की गई जिसने दावा किया कि वीडियो पर आपत्ति जताए जाने के बाद उसके मोबाइल फोन पर 8,500 से अधिक धमकी भरे कॉल आए। यह वीडियो सबसे पहले एक व्हाट्सऐप ग्रुप में आया और बाद में यूट्यूब पर इसे अपलोड किया गया। बाद में यह वीडियो यूट्यूब पर भी पांच लाख से ज्यादा बार देखा गया|



भेलूपुर पुलिस स्टेशन में 6 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी में सुंदर पिचाई के अलावा, एफआईआर में नामित अन्य लोग संजय कुमार गुप्ता सहित गूगल इंडिया के तीन अधिकारियों के नाम शामिल थे। एफआईआर में गाजीपुर जिले के एक संगीतकार का भी नाम है, जिसने कथित तौर पर यह वीडियो गीत बनाया। प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धाराओं 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), 500 (मानहानि), 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (अश्लील सामग्री को प्रकाशित करना या प्रसारित करना) के तहत भी आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।




मामला: भेलूपुर इलाके के गौरीगंज के रहने वाले गिरिजा शंकर जायसवाल ने तहरीर में बताया कि उनको व्हाट्सऐप के जरिए एक वीडियो मिला था| इस  वीडियो में गाजीपुर के विशनपुरा के रहने वाले सिंगर विशाल सिंह उर्फ गाजीपुरी और उनकी पत्नी सपना बौद्ध समेत कई लोगों गीत गा रहे हैं|इसमें पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है| वीडियो में पीएम के संबंध में देश को बेचने जैसी अमर्यादित बात कही गई है| जिसके बाद गिरिजा शंकर ने विशाल गाजीपुरी को फोन कर इस पर आपत्ति जताई, तो इस बात को लेकर विशाल ने उनके खिलाफ ही जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया और उनका मोबाइल नंबर यूट्यूब पर डाल दिया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।