शिकागो: अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में हो रही फ्रीडम डे परेड में फायरिंग की घटना हुई। अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर अवसर पर शिकागो के पास इलिनॉय प्रांत के हाईलैंड पार्क में 4 जुलाई की परेड के दौरान अँधाधुंध फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई है और 24 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक 24 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिकी पुलिसने कहा कि,'' शिकागो के पास हाईलैंड पार्क में 4 जुलाई की परेड में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है| जबकि इस घटना में 24 लोग घायल है| 4 जुलाई की परेड के दौरान इलिनोइस के हाईलैंड पार्क में हुई अँधाधुंध फायरिंग के के बाद कई उपनगरीय एजेंसियों की पुलिस घटनास्थल पर है। पुलिस की एक स्नाइपर टीम भी घटनास्थल नॉर्थवेस्टर मेडिसिन (बिल्डिंग की छत ) पर पहुंची है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, परेड के दौरान एक बंदूकधारी ने एक रिटेल स्टोर (नॉर्थवेस्टर मेडिसिन बिल्डिंग) की छत से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कई लोगों को गोलियां लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच परेड में भगदड़ मच गई। लोग चिल्लाते हुए भागने लगे। वारदात काउंटी शेरिफ ऑफिस के स्वतंत्रता दिवस परेड मार्ग के क्षेत्र में हुई।
वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "संयुक्त राज्य अमेरिका के 246वें स्वतंत्रता दिवस पर, राष्ट्रपति जो बिडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"