नई दिल्ली: कर्नाटक PSI भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती घोटाले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,'' बीजेपी के खुले भ्रष्टाचार और "नौकरियों की बिक्री" ने कर्नाटक में हजारों युवाओं के सपनों को नष्ट कर दिया। राहुल गांधी ने सीएम को बर्खास्त करने की मांग करते हुए पूछा कि पीएम ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या यह भाजपा सरकार का "सब खाएंगे, सबको खिलेंगे" पल है?
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “भाजपा के खुले भ्रष्टाचार और ‘नौकरियों की बिक्री’ ने कर्नाटक में हजारों युवाओं के सपनों को नष्ट कर दिया। मुख्यमंत्री, जो उस समय गृहमंत्री थे, को किसी भी निष्पक्ष जांच के लिए बर्खास्त किया जाना चाहिए। “प्रधानमंत्री ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या यह भाजपा सरकार का ‘सब खाएंगे, सबको खिलेंगे’ क्षण है।”
कर्नाटक के प्रभारी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सुरजेवाला ने बोम्मई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जैसे ही पीएसआई घोटाले में भ्रष्टाचार की परतें खुलती हैं, केवल दो सवालों के जवाब देने की जरूरत है – क्या पीएसआई घोटाला भाजपा में राजनीतिक आकाओं की मिलीभगत के बिना हो सकता है? घोटाले के समय गृह मंत्री कौन थे? उत्तर: श्री बसवराज बोम्मई,
“पीएसआई घोटाले की जिम्मेदारी तत्कालीन गृह मंत्री, बसवराज बोम्मई पर है, कुछ ज्यादा नहीं-कुछ कम नहीं। एडीजीपी की गिरफ्तारी अपर्याप्त है। निष्पक्ष जांच तभी हो सकती है जब बोम्मई इस्तीफा दें या बर्खास्त करें!! युवा न्याय का इंतजार कर रहे हैं