मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या: गुरुग्रंथ साहिब के करीब पहुंचा युवक, की बेअदबी करने की कोशिश; लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

अमृतसर: सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पवित्र स्थल में घुसे एक शख्स की पीट-पीटकर मार दिया गया| उत्तर प्रदेश के…

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या: गुरुग्रंथ साहिब के करीब पहुंचा युवक, की बेअदबी करने की कोशिश; लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या: गुरुग्रंथ साहिब के करीब पहुंचा युवक, की बेअदबी करने की कोशिश; लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पवित्र स्थल में घुसे एक शख्स की पीट-पीटकर मार दिया गया| उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक ने स्वर्ण मंदिर में कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने की कोशिश की और वहां रखी श्रीसाहिब (कृपाण) उठा ली थी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला।


दरबार साहिब में जिस जगह शख्स घुसा वहां पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है| यहीं संगत माथा भी टेकती है| पीतल का जंगला फांदकर स्वर्ण मंदिर के इस हिस्से में शख्स घुस आया था| बेअदबी की इस घटना के बाद SGPC के सेवादारों ने शख्स को पकड़कर उसे काबू कर लिया, जिसके बाद उसको पीट-पीटकर मार दिया गया| आरोपी शख्स पवित्र ग्रंथ तक नहीं पहुंच पाया|



इस घटना के बाद स्वर्ण मंदिर में माहौल गरमा गया है। उग्र भीड़ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि युवक की बॉडी दिखाई जाए और शव पुलिस को न सौंपा जाए। अमृतसर के DCP परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि युवक का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।



स्वर्ण मंदिर की घटना पर अमृतसर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया,''आज शाम को एक लड़के ने दरबार साहब में गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी करने की कोशिश की। काबू करके उसे बाहर लाया गया, संगत के लोगों के साथ हुई मारपीट में उसकी मौत हो गई। हमने उसके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है|



डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल के मुताबिक आज एक 24-25 वर्षीय व्यक्ति (स्वर्ण मंदिर) के अंदर घुस गया, जहां पवित्र ग्रंथ (गुरु ग्रंथ साहिब) रखा गया है| उसने तलवार से उसे अपवित्र करने की कोशिश की| संगत के लोगों द्वारा उसे वहां से निकाला गया था| इस दौरान मारपीट में उसकी मौत हो गई| उसके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है|




पाठ के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के करीब पहुंच गया युवक

स्वर्ण मंदिर में सचखंड साहिब के अंदर शनिवार शाम करीब 6 बजे रहरास (शाम को किया जाने वाला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ) चल रहा था। यहां सुरक्षा के लिए एक जंगला बना हुआ है। जंगले के अंदर सिर्फ पाठ करने वाले रहते हैं। संगत की कतार में शामिल युवक अपनी बारी आने पर तेजी से सचखंड साहिब के अंदर पहुंच गया।



जो CCTV सामने आया है उसमे , दिख रहा है कि बेअदबी करने वाला युवक दर्शन करने वाले लोगों में शामिल है। उसके आगे एक सिख नौजवान खड़ा था। वह माथा टेकने के लिए झुका तो युवक चुपचाप खड़ा होकर उसके उठने का इंतजार करता रहा। सिख नौजवान खड़ा होकर बाहर जाने वाले दरवाजे की तरफ बढ़ा तो युवक आगे आकर वहां लगी ग्रिल के करीब पहुंच गया। कुछ पल रुकने के बाद अचानक वह ग्रिल लांघकर अंदर कूद गया। उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे रखी  तलवार उठा ली। यह सब कुछ महज कुछ सेकेंड में हो गया।



घटना के समय वहां SGPC के कई सेवादार और पाठी मौजूद थे। युवक के कृपाण उठाने पर 4 सेवादारों ने उसे दबोच लिया। युवक ने विरोध किया, लेकिन चारों सेवादार उसे दबोचकर जंगले के नजदीक ले गए। वहां संगत में खड़े एक युवक और SGPC के एक और सेवादार ने उसे सिर से पकड़कर बाहर खींच लिया। इस दौरान सेवादारों ने युवक को मुक्के भी मारे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।