मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले कोरोना की दस्तक, राम जन्मभूमि के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

अयोध्या: अयोध्या में 5 अगस्त को रामजन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि-पूजन किया जाना है| पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे आने से पहले रामलला के…

अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले कोरोना की दस्तक, राम जन्मभूमि के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले कोरोना की दस्तक, राम जन्मभूमि के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में 5 अगस्त को रामजन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि-पूजन किया जाना है| पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे आने से पहले रामलला के सहायक पुजारी के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।



रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदीप दास राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के शिष्य हैं और रामलला मंदिर के भूमि पूजन में भी शामिल होने वाले थे|इसके बाद आनन-फानन में  राम जन्मभूमि परिसर में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ रामलला के अन्य पुजारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया।





संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदीप दास व सुरक्षाकर्मियों को प्रशासन ने आइसोलेट कर दिया है। रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास और तीन अन्य सहायक पुजारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सबने राहत की सास ली। ट्रू नेट मशीन से पुजारियों की जांच की गई। सभी पुजारी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।