मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI जाँच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

नई दिल्ली: Sushant Singh Rajput Suicide Case: सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की जाँच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना किया।…

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI जाँच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI जाँच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  Sushant Singh Rajput Suicide Case:  सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की जाँच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना किया।





सुप्रीम कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका दायर की गई थी। लेकिन गुरुवार को कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया। 14 जून को सुशांत का शव उनके मुंबई स्‍थ‍ित फ्लैट के बेडरूम में मिला था। इस मामले की जांच अब मुंबई पुलिस के साथ ही बिहार पुलिस की टीम भी कर रही है।




वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है| बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, बहुजन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मायावती समेत देशभर के कई सारे लोगों ने सीबीआई जांच को लेकर अपनी आवाज उठाई है| मुंबई पुलिस के काम करने के तरीकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा जा रहा है कि न्याय के हित में इस केस की सीबीआई द्वारा जांच की जाए|






गुरुवार को बहुजन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मायावती  ने कहा कि, बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है।अब मामले की जाँच महाराष्ट्र-बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।