लखीमपुर खीरी: आज दिनांक 25 दिसंबर 2022 को गोला गोकर्ण नाथ में भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम अग्निहोत्री के नेतृत्व में एक विशाल भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रसाद व सीतापुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेंद्र वर्मा जी मौजूद रहे।। शुभम अग्निहोत्री ने बताया की इस यात्रा का मकसद समाज में फैली नफरत को मिटाने व प्यार फैलाने का है और हर तरह से संगठित हो कर समाज की विभाजन-कारी शक्तियों को परास्त कर समाज को एक करने का है।।
पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने राहुल गांधी जी की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हर शहर हर गांव में इस तरह की भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की जानी चाहिए ,जिससे समाज में फैली नफरत को मिटा कर आपसी भाई चारे को बढ़ाया जाए।।
यात्रा गोला नगर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए सर्वप्रथम पंडित नानक चंद्र अग्निहोत्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए सादर चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी जी, स्व० डॉक्टर विकास वर्मा जी, वीर अब्दुल हमीद जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी, डॉक्टर बी आर अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे के साथ अन्ततः शुभम अग्निहोत्री के प्रतिष्ठान नानक चौकी पर समाप्त हुई।।
यात्रा में मुख्यतः मनीष वर्मा, मुश्ताक इदरीसी, शोएब आलम, विनोद जयसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, दिलशाद खान, महमूद खान, सरफराज खान, शाहदाब खान, आशीष अवस्थी, नूरूल खान, आरिफ खान, आरुष मिश्रा, शिवांशु दीक्षित, आरिश खान, उपेंद्र मिश्रा, मंजीत कुमार, रामसेवक, मुन्ना खान, दीपांशु शुक्ला, सुमित पांडेय आदि युवा जन मौजूद रहे।।