नई दिल्ली: कोरोना संकट के समय में दिल्ली के लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने डीजल की कीमतें कम करने का अहम फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने डीज़ल पर लगने वाले VAT में 30 प्रतिशत तक की कटौती का एलान किया है। दिल्ली में डीजल 8.36 रुपए सस्ता हुआ| डीजल के दाम 82 रूपए से घटकर 73.64 रूपए हुए।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली की कैबिनेट ने आज ये फैसला किया है कि डीज़ल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत किया जाए। इससे दिल्ली में डीज़ल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे, और 82 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीज़ल 73.64 रुपये में मिलेगा|
केजरीवाल ने कहा कि,'दिल्ली सरकार के 'रोज़गार बाजार' जॉब पोर्टल में बहुत अच्छा रिस्पांस आया है। अभी तक लगभग 7,775 कंपनियों ने इसमें रजिस्टर किया है और 2,04,785 नौकरियां इसमें आई है। लगभग 3 लाख 62 हजार लोगों ने नौकरी के लिए रजिस्टर किया है।
CM केजरीवाल ने कहा कि,दिल्ली में 2-3 दिन पहले लॉन्च किए जॉब पोर्टल पर अब तक करीब 7,577 कंपनियों ने रजिस्टर किया है और 2,04,785 नौकरियों के विज्ञापन दिए गए हैं|मैं आने वाले दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारियों से मिलूंगा और अगर उनकी और भी कोई समस्या होगी तो उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे|