मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दायर की 20,000 पन्नों की चार्जशीट, बनाए गए कुल 15 आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कड़कड़डूमा अदालत में फरवरी में हुई हिंसा के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ एक आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधि…

दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दायर की 20,000 पन्नों की चार्जशीट, बनाए गए कुल 15 आरोपी
दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दायर की 20,000 पन्नों की चार्जशीट, बनाए गए कुल 15 आरोपी | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कड़कड़डूमा अदालत में फरवरी में हुई हिंसा के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ एक आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दंगों के 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।कड़कड़डूमा कोर्ट में दायर चार्जशीट 20,000 पन्नों की है।




दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया,''स्पेशल सेल ने व्हाट्सएप पर 'दिल्ली प्रोटेस्ट स्पेशल ग्रुप' की पहचान की। एक आरोपी ने हिंसा को भड़काने और उकसाने का स्पष्ट संदर्भ दिया। एक महत्वपूर्ण साजिशकर्ता द्वारा उल्लिखित कानून प्रवर्तन एजेंसी के साथ टकराव का उल्लेख है।  शीर्ष षड्यंत्रकारियों ने समूह बनाए|





पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन, पिंजरा तोड़ कार्यकर्ता देवांगना कालिता और नताशा नरवाल, PFI नेता परवेज अहमद और मोहम्मद इलियास के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक्टिविस्ट सैफी खालिद, पूर्व-पार्षद इशरत जहां, जामिया के छात्र आसिफ इकबाल, सफूरा जरगर,शादाब अहमद के नाम शामिल हैं।




स्पेशल सेल द्वारा दायर की गई इस चार्जशीट में उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम नहीं है। दरअसल इन दोनों को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है इसलिए इनका नाम पूरक चार्जशीट में होगा।। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दंगों की साजिश रचने के मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 20 हजार पन्नों की चार्जशीट फाइल की है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।