नई दिल्ली: शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली ने रविवार को बीजेपी जॉइन कर ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी नेता श्याम जाजू की मौजूदगी में शहीद बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली भाजपा में शामिल हुए|
उलेमा काउंसिल के सचिव शहजाद अली, जो कथित तौर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ शाहीन बाग आंदोलन में शामिल थे, वह रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
शहजाद अली का कहना है,, "मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं ताकि हमारे समुदाय के लोगों को गलत साबित किया जा सके, जो सोचते हैं कि बीजेपी हमारा दुश्मन है। हम सीएए की चिंताओं पर उनके साथ बैठेंगे।"
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा,शहजाद अली, डॉ. महरिन व तबस्सुम हुसैन भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. हारुन कारी उपस्थित रहे। मैं भाजपा परिवार में सभी साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।