नई दिल्ली: दिल्ली के मैजेंटा लाइन पर जसोला विहार में शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेडिकल सप्लाई ले जा रहा एक ड्रोन मेट्रो ट्रैक पर गिर जाने के बाद कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा बाधित रहा। मेट्रो सेवाएं अभी सामान्य रूप से चल रही हैं। ड्रोन के मेट्रो ट्रैक पर गिरने के कारण शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच करीब एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई, जो अब फिर से शुरू हो गई है।
आज दोपहर मेडिकल सप्लाई ले जा रहा एक ड्रोन दिल्ली के जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर गिर गया था। इसके कारण जसोला विहार, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सेवा बाधित हुई | दिल्ली पुलिस मुताबिक,'शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सेवा बाधित हुई लेकिन अब मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई है
DMRC के मुताबिक,''मजेंटा लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गई हैं। सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बोटैनिकल गार्डन के बीच सेवाएं बाधित रहीं|
DCP (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया,''2:30 बजे सूचना मिली थी जिसके बाद जांच में एक मेडिसिन का पैकेट मिला। मेडिसिन नोएडा के एक कंपनी की है जो अलग-अलग अस्पताल,लैब में मेडिसिन सप्लाई करते हैं, हालांकि यह मेट्रो ट्रैक पर पाया गया इसलिए हर पहलुओं की जांच की जा रही है, लीगल एंगल को भी देखा जा रहा है|